फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

DU Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन चाहते हैं तो जान लीजिए योग्यता मानदंड

Mon, 02 Aug 2021 04:15 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 02 Aug 2021 04:15 PM IST
सार

DU Admissions 2021: कई छात्र 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद अक्सर कोर्स या पाठ्यक्रम के चयन को लेकर उलझन में रहते हैं तो वहीं, कुछ बेहतर विश्वविद्यालय या कॉलेज के चुनाव को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। सभी विश्वविद्यालयों में प्रत्येक पाठ्यक्रम के पात्रता और योग्यता मानदंड के अपने नियम होते हैं, जिसके बारे में आवेदक छात्रों को जानकारी होनी चाहिए।

विज्ञापन
DU Admissions 2021 Various Courses of Delhi University Know Eligibility Criteria
दिल्ली विश्वविद्यालय दाखिले 202 - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

दिल्ली विश्वविद्यालय यानी डीयू में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला प्रक्रिया सोमवार, दो अगस्त से शुरू हो रही है। कई छात्र 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद अक्सर कोर्स या पाठ्यक्रम के चयन को लेकर उलझन में रहते हैं तो वहीं, कुछ बेहतर विश्वविद्यालय या कॉलेज के चुनाव को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं।


हालांकि, देश के लाखों विद्यार्थियों की पहली पसंद दिल्ली यूनिवर्सिटी रहती है। क्योंकि, दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) भारत के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। हर साल लाखों दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए प्रवेश आवेदन फॉर्म भरते हैं, लेकिन वास्तव में कुछ हजार विद्यार्थियों को ही डीयू में एडमिशन मिलता है।
आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट entry.uod.ac.in और uod.ac.in पर जा सकते हैं। 65 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा 26 सितंबर से शुरू होगी। इस बार देश के 27 शहरों में केंद्र बनाए गए हैं। आवेदन करने के इच्छुक विद्यार्थी यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट entry.uod.ac.in और uod.ac.in पर जा सकते हैं। 

DU Admissions 2021 Various Courses of Delhi University Know Eligibility Criteria
दिल्ली यूनिवर्सिटी दाखिले 2021 - फोटो : self

छात्रों के दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाने में विफल रहने के कई कारण हैं, जैसे कि उन्हें विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड या योग्यता नियमों की पर्याप्त जानकारी नहीं होना। ऐसे में दिल्ली यूनिवर्सिटी में किसी भी पाठ्यक्रम में आवेदन करने से पहले, छात्रों को पात्रता मानदंड के बारे में जान लेना चाहिए। दिल्ली विश्वविद्यालय 2021-2022 के बैच में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड जानने के अलावा, उम्मीदवारों को डीयू आवेदन 2021 की प्रक्रिया के बारे में भी अच्छी तरह से पता होना चाहिए।  

DU Admissions 2021 Various Courses of Delhi University Know Eligibility Criteria
दिल्ली विवि में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भीड़ - फाइल फोटो - फोटो : PTI

डीयू में आवेदन करने की योजना बना रहे विद्यार्थियों को सभी दस्तावेजों के साथ पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया भी अच्छे से समझ लेनी चाहिए। डीयू विश्वविद्यालय 2021 बैच में दाखिला आवेदन के दिल्ली यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित अपडेट की जानकारी लेना जरूरी है। इसलिए, हम यहां दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए डीयू पात्रता मानदंड 2021 के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
DU Admissions 2021 Various Courses of Delhi University Know Eligibility Criteria
दिल्ली विवि एडमिशन - फाइल फोटो - फोटो : PTI

दिल्ली विश्वविद्यालय पात्रता मानदंड 2021
सभी विश्वविद्यालयों में प्रत्येक पाठ्यक्रम के पात्रता और योग्यता मानदंड के अपने नियम होते हैं, जिसके बारे में आवेदक छात्रों को जानकारी होनी चाहिए। सामान्य तौर पर किसी विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10 + 2  यानी कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। यूजी पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। हालांकि, महत्वपूर्ण बात ये है कि यदि कोई छात्र 12वीं के बाद इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम जैसे बीटेक में दाखिला चाहता है तो उसे प्रवेश जेईई मेन की मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा। 

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला आवेदन के लिए सीधा लिंक :  DU Admissions 2021  
दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का सीधा लिंक : Delhi University

यहां आगे पढ़ें दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रमुख स्नातक पाठ्यक्रम और उनके पात्रता मानदंड 

विज्ञापन
DU Admissions 2021 Various Courses of Delhi University Know Eligibility Criteria
दिल्ली विवि में दाखिले - फाइल फोटो - फोटो : PTI

पाठ्यक्रम पात्रता एवं योग्यता विवरण
बीए / बीकॉम कक्षा 12वीं में न्यूनतम 40% अंक होना जरूरी।
बी. वोक (वोकेशलन) कक्षा 12वीं में न्यूनतम 40% अंक होना जरूरी।
बीए (ऑनर्स) / बीकॉम (ऑनर्स) कक्षा 12वीं में न्यूनतम 45% अंक होना जरूरी।
बीएससी (ऑनर्स) गणित कक्षा 12वीं के गणित विषय में 50% अंक होना जरूरी।
बीएससी (ऑनर्स) बॉटनी, जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी कुल तीन विषयों में न्यूनतम 55% या अधिक अंक।
एक अनिवार्य भाषा यानी अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी। 
बीटेक (इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी और मैथेमेटिकल इनोवेशन) / बीए (ऑनर्स) मानविकी और सामाजिक विज्ञान सामान्य श्रेणी - 60% अंक।
ओबीसी श्रेणी - 54% अंक।
पीडब्ल्यूडी / सीडब्ल्यू श्रेणी - 57% अंक।
बीए (ऑनर्स) मल्टीमीडिया / मास कम्युनिकेशन सामान्य वर्ग के लिए 75% अंक अंग्रेजी में 85% अंक।
बीएमएस / बीए (ऑनर्स) बिजनेस इकोनॉमिक्स / बीबीए (एफआईए) सामान्य वर्ग- 60% अंक। 
एससी / एसटी / ओबीसी के लिए - 55% अंक।

आगे पढ़ें दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रमुख स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed