CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज यानी सोमवार को जारी नहीं होगा। बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड आज दसवीं का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड के एक अधिकारी का कहना है कि दसवीं का रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। इससे पहले सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने पिछले हफ्ते 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद कहा था कि हम आज से ही 10वीं के परिणाम पर काम करना शुरू करेंगे और अगले सप्ताह तक इसे देने की कोशिश करेंगे। हालांकि, उन्होंने 10वीं के परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की थी।
CBSE 10th Result Date: आज जारी नहीं होगा 10वीं का रिजल्ट, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:51 PM IST
सार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का दसवीं कक्षा का रिजल्ट आज यानी सोमवार को जारी नहीं होगा। बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है। इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड आज दसवीं का रिजल्ट जारी करेगा।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X