फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Coronavirus: क्यों महिलाओं से ज्यादा पुरुषों पर हो रहा है इस वायरस का असर

Fri, 21 Feb 2020 03:55 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 21 Feb 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus infection china study, Why COVID 19 coronavirus afftect men more than women
कोरोनावायरस

चीन के वुहान से शुरू होकर कोरोनावायरस दुनियाभर में दहशत फैला रहा है। इस वायरस के संक्रमण और इससे होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। खासतौर पर चीन में तो तेजी से कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इस बीच चीन की एक संस्था ने कोरोनावायरस संक्रमण पर शोध किया है, जिसमें चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं।

Coronavirus infection china study, Why COVID 19 coronavirus afftect men more than women
कोरोना वायरस

इसी सप्ताह चाइनीज सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Chinese Center for Disease Control and Prevention) ने कोरोनावायरस पर अब तक का सबसे बड़ा विश्लेषण प्रकाशित किया है।ये अध्ययन महिलाओं व पुरुषों में कोरोनावायरस संक्रमण के प्रभाव को लेकर है। इसमें ये भी बताया गया है कि बच्चों और खासतौर पर मध्य आयु वर्ग के पुरुषों (लगभग 30 से 50 वर्ष) के लिए कोरोनावायरस बड़ा खतरा है।

Coronavirus infection china study, Why COVID 19 coronavirus afftect men more than women
Coronavirus

हालांकि कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों में महिलाओं और पुरुषों की संख्या लगभग बराबर है।लेकिन ऐसा पाया गया है कि इस संक्रमण से होने वाली मौत की दर महिलाओं में 1.7 फीसदी, और पुरुषों में 2.8 फीसदी है। एनल्स ऑफ इंटर्नल मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, आज से करीब 17 साल पहले 2003 में जब सार्स (SARS) का संक्रमण फैला था, तब भी पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा संक्रमित हुई थीं। लेकिन इस संक्रमण से होने वाली मौत का दर पुरुषों में महिलाओं की अपेक्षा 50 फीसदी ज्यादा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus infection china study, Why COVID 19 coronavirus afftect men more than women

पुरुषों पर ज्यादा असर क्यों?

जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की एक वैज्ञानिक सेब्रा क्लीन का कहना है कि 'हमने कई वायरस संक्रमण के मामलों में ये पैटर्न देखा है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। कुछ कारण बायोलॉजिकल होते हैं तो कुछ जीवनशैली से जुड़े होते हैं। संक्रमण के खिलाफ शरीर के इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया के मामले में पुरुषों के इम्यून सिस्टम की क्षमता कमजोर देखी गई है। जबकि महिलाएं ऐसे संक्रमण से बेहतर लड़ पाती हैं।'

विज्ञापन
Coronavirus infection china study, Why COVID 19 coronavirus afftect men more than women

महिलाओं का इम्यून सिस्टम मजबूत क्यों?

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारे में शोधकार्य अभी शुरुआती स्तर पर है। लेकिन एक परिकल्पना ये है कि इसके लिए महिलाओं में पाया जाने वाला हॉर्मोन एस्ट्रोजेन कारण हो सकता है। 
एक्स क्रोमोजोम में प्रतिरोधक क्षमता से जुड़े जीन होते हैं। महिलाओं में दो एक्स क्रोमोजोम (XX in Women) होते हैं, जबकि पुरुषों में ये एक ही होता है (XY in Men)।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed