😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Chhattisgarh State Open School Board postpone Class 10 and 12th exams due to Covid Surge
{"_id":"609d20268ebc3e64720f4d3c","slug":"chhattisgarh-state-open-school-board-postpone-class-10-and-12th-exams-due-to-covid-surge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : सरकार ने 10वीं-12वीं की परीक्षाओं को लेकर किया बड़ा फैसला, विस्तार से पढ़ें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कोरोना का कहर : सरकार ने 10वीं-12वीं की परीक्षाओं को लेकर किया बड़ा फैसला, विस्तार से पढ़ें
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 13 May 2021 06:18 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के बेकाबू होते प्रसार के कारण कई सीबीएसई समेत प्रदेशों में बोर्ड परीक्षाओं रद्द और स्थगित किया जा चुका है।
विज्ञापन
1 of 4
परीक्षा की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में कहर बरपा रही कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण न केवल स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रहीं हैं तो वहीं शिक्षा व्यवस्था भी अभूतपूर्व संकट का सामना कर रही है। जानलेवा संक्रामक कोविड-19 महामारी के कारण शैक्षणिक संस्थान लंबे समय से बंद हैं।
इससे न केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई बल्कि परीक्षाओं का आयोजन भी नहीं हो पा रहा है। कोरोना संक्रमण के बेकाबू होते प्रसार के कारण कई सीबीएसई समेत प्रदेशों में बोर्ड परीक्षाओं रद्द और स्थगित किया जा चुका है। कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी टालीं गईं हैं।
2 of 4
छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
इसी क्रम में अब छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल ने शुक्रवार, 13 मई, 2021 को कोविड -19 स्थिति और कई जिलों में लॉकडाउन के कारण कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं। हालांकि, ओपन स्कूल बोर्ड ने अभी तक नई तारीखों की घोषणा नहीं की है। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 मई से 15 जून, 2021 तक आयोजित होनी थी। फिलहाल, इसे टाल दिया गया है।
इसके साथ ही उधर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने पूर्व में रद्द की गई 10वीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में छात्रों के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया और मानदंड जारी कर दिए हैं। सूबे में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था।
जबकि, 12वीं बोर्ड की परीक्षा को स्थगित किया गया था। सीजीबीएसई ने आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि नियमित छात्र जो कोविड-19 के कारण प्रायोगिक परीक्षाओं या प्रोजेक्ट मूल्यांकन परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें पास होने के लिए जरूरी न्यूनतम अंक प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बोर्ड परीक्षा
- फोटो : Amar Ujala Graphics
वहीं, कक्षा 10वीं के परिणाम आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली के आधार पर तैयार किए जाएंगे। इसलिए, प्रत्येक सैद्धांतिक विषय में 75 में से अधिकतम 72 अंक दिए जाएंगे। इसी तरह, अतिरिक्त विषयों की सैद्धांतिक परीक्षा के लिए 30 में से अधिकतम 29 अंक दिए जाएंगे।
जबकि, प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए 70 में से 68 अंक दिए जाएंगे। परीक्षा को पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, जिन छात्रों को न्यूनतम अंक नहीं मिले हैं उन्हें फेल माना जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X