सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार भी उत्तर प्रदेश की दो छात्राओं ने बाजी मारी है। हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा, दोनों ने ही 500 में से 499 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।
साइकोलॉजी से आगे पढ़ाई करना चाहती हैं CBSE Topper हंसिका, ये हैं इस विषय की खास बातें
कोर्स के नामः
- बीए और बीए ऑनर्स इन साइकोलॉजी (3 साल)
- एमए और एमएससी इन साइकोलॉजी (2 साल)
- पीजी डिप्लोमा इन साइकोलॉजी (2 साल)
प्रवेश के लिए जरूरीः
1. बीए और बीए ऑनर्स इन साइकोलॉजी में प्रवेश के लिए 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।
2. पीजी या डिप्लोमा के लिए 55 फीसदी अंकों के साथ साइकोलॉजी सबजेक्ट में स्नातक डिग्री जरूरी है।
3. पीएचडी और एमफिल के लिए 55 फीसदी अंकों के साथ साइकोलॉजी में परास्नातक डिग्री होनी जरूरी है।
साइकोलॉजी के क्षेत्र में करियर संभावनाओं की कोई कमी नहीं है। सरकारी और निजी अस्पताल में साइकोलॉजिस्ट की मांग रहती है। अध्यापन के क्षेत्र में भी आप जा सकते हैं। विश्वविद्यालयों में इस विषय के विशेषज्ञों की मांग रहती है। इसके अलावा प्राइवेट कंपनियों व एजेंसियों में भी आप करियर बना सकते हैं।
प्रमुख संस्थानः
- जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
- दिल्ली यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ साइकोलॉजी ऐंड अलॉइड साइंसेस, नोएडा
- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
- बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
कमेंट
कमेंट X