CBSE Date Sheet 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) मंगलवार, 02 फरवरी को दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए विस्तृत समय सारिणी यानी डेटशीट जारी कर दी है। इस बार बोर्ड ने तीन माह पहले ही बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, मुख्यालय की ओर से बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट की घोषणा होने के बाद लगातार तीन ट्वीट कर परीक्षाओं के बारे में अहम जानकारी दी है। सीबीएसई मुख्यालय ने पहला ट्वीट किया, बोर्ड परीक्षा -2021 के लिए दसवीं और बारहवीं दोनों के लिए डेट शीट जारी कर दी है। डेट शीट लगभग 3 महीने पहले जारी की गई है ताकि छात्र अपनी अध्ययन योजना बना सकें और कोरोना महामारी के दौरान आने वाली समस्याओं को दूर कर सकें।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की डेट शीट यहां से डाउनलोड करें
2 of 3
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
- फोटो : social media
सीबीएसई मुख्यालय की ओर से दूसरे ट्वीट में कहा गया कि 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में दो मुख्य विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त समय दिया गया है। यह छात्रों के तनाव को कम करेगा और परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में उनकी मदद करेगा। कक्षा-बारहवीं की परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी ताकि परीक्षा आयोजित करने के दिनों में कमी लाए जा सके। दूसरी पारी में उन विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो विदेश में स्थित स्कूलों में छात्रों द्वारा प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं।
सीबीएसई कक्षा 10 का टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
सीबीएसई बोर्ड 12वीं की डेट शीट यहां से डाउनलोड करें
3 of 3
सीबीएसई
- फोटो : सोशल मीडिया
सीबीएसई मुख्यालय ने कहा कि सुबह की पारी में ड्यूटी करने वाले किसी भी स्कूल स्टाफ को सुरक्षा दिशा-निर्देशों के अनुसार दोपहर की पारी में ड्यूटी नहीं दी जाएगी। सीबीएसई ने परीक्षा डेट शीट इस तरह से तैयार किया है कि किसी भी दिन, एक परीक्षा केंद्र में कुल छात्रों की संख्या सीमित रहे है। इससे परीक्षा केंद्रों को कोविड-19 सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से पालन करने में मदद मिलेगी।
सीबीएसई कक्षा 12 का टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X