फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सीबीएसई : केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने लॉन्च की असेसमेंट फ्रेमवर्क योजना

Wed, 24 Mar 2021 07:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 24 Mar 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
CBSE assessment framework released by Education Minister Nishank British Council for Science Maths English
CBSE Assessment Framework, - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई द्वारा योग्यता आधारित शिक्षा परियोजना की शुरुआत की गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के असेसमेंट फ्रेमवर्क का शुभारंभ बुधवार, 24 मार्च, 2021 को शाम पांच बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा किया गया। 


सीबीएसई की ओर से बताया गया कि इस परियोजना के अनुसार, कक्षा छह से दसवीं तक के विषयों एवं संदर्भों पर आधारित एक सांकेतिक योग्यता संरचना यानी फ्रेमवर्क बनाया गया है। फ्रेमवर्क को ब्रिटेन की संस्था अल्फा प्लस की ओर से तैयार किया गया है। इसमें ब्रिटिश काउंसिल, सीबीएसई, ईएनआईसी एनएआरआईसी से भी सहयोग लिया गया है। 

CBSE assessment framework released by Education Minister Nishank British Council for Science Maths English
CBSE - फोटो : social media

केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि यह कार्यक्रम सीबीएसई और ब्रिटिश काउंसिल के कॉम्पिटेंसी बेस्ड एजुकेशन प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। प्रकरण आधारित दृष्टिकोण से दक्षता आधारित दृष्टिकोण में रूपांतरित करने के लिए यह परियोजना स्कूलों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप माध्यमिक स्तर पर वैश्विक तुल्य योग्यता आधारित मूल्यांकन को डिजाइन करने के लिए अपनी क्षमता का निर्माण करने में सहायता करेगी।

CBSE assessment framework released by Education Minister Nishank British Council for Science Maths English
Dr Ramesh Pokhriyal Nishank - फोटो : Amar Ujala

बदलाव का आह्वान
निशंक ने कहा कि यह परियोजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निर्धारित दृष्टि के साथ संरेखित है, जो एक ऐसी प्रणाली से बदलाव का आह्वान करती है जो रटने के स्थान पर कौशल का परीक्षण करती है। एक ऐसी मूल्यांकन प्रणाली है जो 21वीं सदी के लिए उच्च स्तरीय कौशल का परीक्षण करती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
CBSE assessment framework released by Education Minister Nishank British Council for Science Maths English
CBSE Assessment Framework, - फोटो : सोशल मीडिया

दो करोड़ शिक्षार्थियों पर पड़ेगा प्रभाव
केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि यह परियोजना सीधे तौर पर 2000 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, 180 प्रश्न पत्र लेखकों और 360 मास्टर ट्रेनर्स के साथ वरिष्ठ सरकारी अधिकारी एवं एजुकेशनल लीडर्स के सहयोग देने के उपरांत उनके समर्थन से 25,000 सीबीएसई विद्यालयों, 1,32,000 शिक्षकों और 2024 तक भारत में दो करोड़ शिक्षार्थियों को प्रभावित करेगी। 

विज्ञापन
CBSE assessment framework released by Education Minister Nishank British Council for Science Maths English
CBSE - फोटो : सोशल मीडिया

असेसमेंट फ्रेमवर्क का मुख्य उद्देश्य 
यह असेसमेंट फ्रेमवर्क एनसीईआरटी और सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य कक्षा छठवीं से दसवीं तक पढ़ाए जाने वाले अंग्रेजी, विज्ञान और गणित विषयों के स्तर में सुधार लाना है। वहीं सीबीएसई के कॉम्पिटेंसी बेस्ड एजुकेशन प्रोजेक्ट का मकसद छात्रों के अंदर क्रिएटिव थिंकिंग, क्रिटिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग, सेल्फ अवेयरनेस, एम्पैथी, डिसीजन मेकिंग, इफेक्टिव कम्युनिकेशन, इंटरपर्सनल रिलेशनशिप, कोपिंग विथ स्ट्रेस और कोपिंग विथ इमोशंस जैसे 10 लाइफ स्किल्स का विकास करना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed