UP BOARD RESULT 2018: उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड की 10वीं की टॉपर्स लिस्ट सामने आ गई है। हाईस्कूल में नंबर वन पर हैं बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज, इलाहाबाद की अंजली वर्मा। अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com ने ही सबसे पहले रिजल्ट दिखाए।
2 of 3
हमारे पास हाईस्कूल के 10 टॉपर्स की लिस्ट सामने आ गई है। आप लिस्ट में देख सकते हैं कि टॉप 10 में कौन से जिले के कौन से छात्र शामिल हैं। छात्र बस एक क्लिक में अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना मार्कशीट चेक कर सकते हैं। इस बार रिजल्ट की घोषणा 40 दिन पहले ही कर दी है। हाईस्कूल का रिजल्ट 75.16 प्रतिशत रहा जबकि इंटर का रिजल्ट 72.43 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज, इलाहाबाद की अंजलि वर्मा ने टॉप किया है। अंजलि वर्मा ने 96 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इंटरमीडिएट में सर्वोदय इंटर कॉलेज गोपालगंज फतेहपुर के रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्या ने 93.20 फीसदी के साथ टॉप किया है। इंटरमीडिएट में दूसरे स्थान पर अनन्या राय हैं, जिन्होंने 92.20 अंक हासिल किए हैं।
3 of 3
यूपी बोर्ड की कक्षा 12 वीं में पास करने वाले लड़कों का प्रतिशत 72.27% है और लड़कियों का प्रतिशत 78.81% है।यानि एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं में राजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य 466 अंकों के साथ टॉप पर रहे हैं। हाईस्कूल में 30 लाख, 28 हजार 467 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें 22, 76, 445 परीक्षार्थी सफल रहे। इंटरमीडिएट में 26 लाख, चार हजार, 93 परीक्षार्थी शामिल हुए जिनमें 18 लाख, 86 हजार, 50 विद्यार्थी सफल हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X