{"_id":"5a72d2db4f1c1baa1b8b4d43","slug":"ugc-net-july-2018-cbse-release-notification-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UGC NET 2018: बजट के दिन ही CBSE जारी करेगा नोटिफिकेशन, ऐसे करें चेक","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
UGC NET 2018: बजट के दिन ही CBSE जारी करेगा नोटिफिकेशन, ऐसे करें चेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) ने 8 जनवरी 2018 को UGC NET जुलाई 2018 परीक्षा की घोषणा की थी। अब सीबीएसई इसकी विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। उम्मीद है कि यह नोटिफिकेशन बजट के दिन ही जारी कर दिया जाएगा। सभी उम्मीदवार CBSE NET की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि NET जुलाई परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च 2018 से 5 अप्रैल 2018 तक चलेगी। वहीं एप्लिकेशन फीस जमा कराने की आखिरी तारीख 6 अप्रैल 2018 है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर एलिजिबिलिटी के लिए होगी। इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर 100 अंकों का होगा और इसमें 50 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवालों को अटेम्प्ट करना अनिवार्य होगा। पेपर I एक घंटे का होगा और परीक्षा का समय सुबह 9:30 से 10:30 बजे होगा। इसके अलावा पेपर I में पूछे गए 50 सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे। वहीं पेपर II में 100 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी और 2 घंटे तक चलेगी। इसमें भी सभी सवालों को अटेम्प्ट करना अनिवार्य होगा। परीक्षा का समय सुबह 11 से 1 बजे तय किया गया है। पेपर II में 100 सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे। UGC NET परीक्षा के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
कमेंट
कमेंट X