DU Admission 2026: हिंदी, बंगाली, पर्शियन समेत कई कोर्सों में नहीं भर पाईं सीटें, कॉलेज मेरिट से देंगे दाखिला
DU Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय के कई स्नातक कार्यक्रमों में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को अनुमति दी है कि जिन कोर्सों में 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं, वहां वे मेरिट के आधार पर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कई और कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों की खाली सीटों को भरने के लिए अब 12वीं कक्षा के अंकों के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दरअसल डीयू प्रशासन ने कॉलेजों को सीटें भरने के लिए बारहवीं के अंकों से सीटें भरने की अनुमति दी है। पहले चार कॉलेजों की ओर से यह विकल्प खोला गया था, अब कई अन्य कॉलेजों ने भी खाली सीटों के लिए प्रवेश विंडो खोल दी है। खास बात यह है कि बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा पास कर चुके छात्रों के लिए यह दाखिले का अच्छा अवसर है।
डीयू के जो कॉलेज बारहवीं के अंकों से दाखिला ले रहे हैं, उनमें जाकिर हुसैन इवनिंग, कालिंदी कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज, पीजीडीएवी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, श्री गुर तेग बहादुर खालसा कॉलेज जैसे कॉलेज शामिल हैं। जाकिर हुसैन कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त तक किया जा सकता है, पहली मेरिट 25 अगस्त को जारी होगी, फीस का भुगतान 25 से 27 तक किया जा सकता है। दूसरी मेरिट 27 अगस्त को जारी होगी।
अलग-अलग कोर्स के लिए अलग Google Form भरना होगा
हर पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग गूगल फॉर्म से करना होगा आवेदन कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि हर पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग गूगल फॉर्म से आवेदन करना है। विवेकानंद कॉलेज में भी 23 तक आवेदन किया जा सकता है और मेरिट 24 अगस्त को जारी होगी। पीजीडीएवी कॉलेज में 22 अगस्त तक आवेदन का मौका है और मेरिट 23 अगस्त को जारी की जाएगी। कालिंदी कॉलेज में 24 अगस्त तक गूगल फॉर्म से आवेदन किया जा सकता है। जबकि 25 अगस्त को कट ऑफ जारी की जाएगी। इन कॉलेजों में कुछ पाठ्यक्रमों में करीब 50 फीसदी तक सीटें खाली हैं।
खासतौर पर हिंदी, बंगाली, संस्कृत, पर्शियन, उर्दू और बीएससी ऑनर्स गणित, बीएससी फिजिक्स ऑनर्स जैसे कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के लिए दाखिले का मौका उपलब्ध है। इन कार्यक्रम की मांग कम होने के कारण इनमें दाखिला लेने से छात्र बच रहे हैं। डीयू दाखिला डीन प्रोफेसर हनीत गांधी ने बताया कि कॉलेज स्तर पर 12वीं के अंकों के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश देने की अनुमति दी गई है। कॉलेज सीयूईटी स्कोर के माध्यम से भी दाखिला ले सकते हैं।
बीते साल डीयू ने सीटों को मॉप अप राउंड के माध्यम से भरा था। इस साल कॉलेजों को कट ऑफ से भरने की अनुमति दे दी गई है। डीयू में इस साल अब तक 71,800 से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। डीन के मुताबिक सभी कॉलेजों में सभी श्रेणियों को मिलाकर अभी भी करीब 6 हजार सीटें खाली हैं। इन सीटों को भरने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से अब 23 अगस्त को स्पॉट राउंड आयोजित किया जा रहा है।
कमेंट
कमेंट X