फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2026: Exam in 9 Days, Know How Active Recall Can Boost Preparation

NEET PG 2026 Exam: नीट पीजी परीक्षा में सिर्फ नौ दिन बाकी, एक्टिव रिकॉल से करें रिवीजन; जानें जरूरी टिप्स

Fri, 21 Aug 2026 01:51 PM IST
Shahin Praveen सौरभ नंदा, एग्जाम एक्सपर्ट
सौरभ नंदा, एग्जाम एक्सपर्ट Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 21 Aug 2026 01:51 PM IST
सार

NEET PG Exam: नीट पीजी परीक्षा में अब सिर्फ नौ दिन बाकी हैं। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए फाइनल रिवीजन और याद की गई जानकारी को मजबूत करना जरूरी है। एक्टिव रिकॉल तकनीक से कम समय में बेहतर तरीके से तैयारी की जा सकती है।

विज्ञापन
NEET PG 2026: Exam in 9 Days, Know How Active Recall Can Boost Preparation
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NEET PG Exam 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश (नीट) पीजी-2026 की परीक्षा 30 अगस्त, 2026 को है। अब तैयारी के आखिरी दिनों में पूरे सिलेबस को दोबारा पढ़ने के बजाय स्मार्ट रिवीजन, कमजोर टॉपिक्स की तैयारी और मानसिक-शारीरिक ऊर्जा बनाए रखने पर ध्यान दें।

विज्ञापन


याद रखें, परीक्षा में केवल सही जवाब जानना ही काफी नहीं है, उसे सही तरीके से मार्क करना भी उतना ही जरूरी है। हर सवाल को समान महत्व दें, कठिन सवाल पर ज्यादा समय न लगाएं। आखिरी नौ दिन में अपनी तैयारी नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी तैयारी को बेहतर प्रदर्शन में जरूर बदल सकते हैं।
विज्ञापन


कुछ नया शुरू न करें
पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से बार-बार पूछे गए कॉन्सेप्ट और अपनी गलतियों को पहचानें और उन्हीं पर फोकस करें। प्रश्नपत्रों के पैटर्न और गलतियों का विश्लेषण करने के लिए एआई की मदद ले सकते हैं। आखिरी समय में नए सोर्स या किताबें पढ़ने के बजाय अपनी की हुई तैयारी को मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रैक्टिस और एनालिसिस करें
तय समय के भीतर मॉक टेस्ट और क्वेश्चन-बैंक सेशन की नियमित प्रैक्टिस करें। परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होती है, इसलिए इसी समय मॉक टेस्ट देकर अपने दिमाग को परीक्षा के समय के अनुसार तैयार करें। सिर्फ स्कोर पर ध्यान न दें। हर गलत जवाब का कारण पहचानें। सिर्फ सही उत्तर याद करने के बजाय समझें कि गलती क्यों हुई। अपनी गलतियों का रिकॉर्ड बनाएं और समय-समय पर उसे दोहराएं। एआई की मदद से अपनी गलतियों में बार-बार आने वाले पैटर्न पहचानें और उन कमजोर टॉपिक्स पर दोबारा काम करें। इस तरह हर गलत जवाब आपको अपनी कमजोरी समझने और अगली वार बेहतर करने में मदद करेगा।

  • अपनी तैयारी को संतुलित रखें और पढ़ाई का अनावश्यक दबाव न लें।
  • अपनी रणनीति अपने प्रदर्शन और अपनी जरूरत के आधार पर तय करें।
  • परीक्षा के लिए जरूरी सभी दस्तावेज तैयार कर लें और ताजा निर्देशों को देख लें।
  • आखिरी समय में रिवीजन के चक्कर में अपनी नींद से समझौता न करें।

कमजोर हिस्सों को मजबूत करें

जिन टॉपिक्स में आपका प्रदर्शन लगातार अच्छा नहीं रहा है, उन पर खास ध्यान दें। एक्टिव रिकॉल का अभ्यास करें, जैसे-सवाल हल करें, जवाब देखे विना कॉन्सेप्ट याद करने की कोशिश करें और मुश्किल टॉपिक्स को अपने शब्दों में समझाएं। रिलैक्स करना भी तैयारी का हिस्सा है। पर्याप्त नींद लें, नियमित और संतुलित भोजन लें, हाइड्रेटेड रहें और बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें। अत्यधिक बेचैनी और थकान आपकी एकाग्रता व याद रखने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है, इसलिए परीक्षा से पहले शांत और ऊर्जावान रहना भी उतना ही जरूरी है।

अपनी लय बनाए रखें

शॉर्ट नोट्स, जल्दी भूलने वाले टॉपिक्स, जरूरी इमेज और फॉर्मूले दोहराएं। दूसरों से अपनी तैयारी की तुलना करने से बचें। अपनी रणनीति अपने प्रदर्शन और अपनी जरूरत के आधार पर तय करें। परीक्षा में मुश्किल सवालों पर ज्यादा समय न लगाएं, जवाब न पता हो, तो आगे बढ़ें। शांत रहें, अपनी लय बनाए रखें और हर सवाल पर पूरा ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed