आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उसे देर तक देखना ठीक नईं

                
                                                         
                            मुज़फ़्फ़र हनफ़ी की ग़ज़ल
                                                                 
                            

ये सच है कोई रहनुमा ठीक नईं
मिरे भाई तू भी चला ठीक नईं

अदीबों को सच बोलना चाहिए
सियासत की आब-ओ-हवा ठीक नईं

निगाहों से मेला न हो जाए वो
उसे देर तक देखना ठीक नईं

हमें तो वही सम्त मर्ग़ूब है
बला से उधर रास्ता ठीक नईं

चलो धूप से आश्नाई करें
ये दीवार का आसरा ठीक नईं

नमी आँख में हाथ में थरथरी
तिरे माँगने की अदा ठीक नईं

ज़माना मुख़ालिफ़ था क़िस्मत ख़राब
'मुज़फ़्फ़र' यहाँ कुछ भी था ठीक नईं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर