जहां बहे गंगा मैया का पावन पानी
जहां कहे कण कण क्रांति की कहानी
जहां सुने सुनाए लोग मंगल पांडे की कहानी
जहां साग सब्जी फल फूल उपजे
जहां की माटी में शूर वीर उपजे
जहां की माटी में अन्न सभी उपजे
जहां हीरा मोती सोना चांदी उपजे
जहां प्रधानमंत्री, मंत्री,नेता उपजे
जहां कवि कलाकार उपजे
जहां नाटककार,साहित्यकार उपजे
जहां साहित्य की बहे गंगा
जहां संस्कृति की बहे गंगा
जहां राजनीति की बहे गंगा
जहां सबसे पहले फहरा आजादी का तिरंगा
है जो शूर वीरों की राजधानी
हैं जहां चित्तू पांडे जैसे स्वतंत्रता सेनानी
कहते जिसको भृगु क्षेत्र
कहते जिसको बलि क्षेत्र
ददरी मेला लगे जहां
जिसको जाने जहां
हूं मैं उसी बागी बैरिया से
हूं मैं उसी बागी बलिया से।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X