आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तू ही श्रद्धा, तू ही सुधा, तू कारणी, तू धारणी।

                
                                                         
                            तू अंबिका, जगदंबिका, नारायणी, तू नैतिकता।
                                                                 
                            
सनातनी, वरदायिनी,तारणि,तू स्वाम्बिक।
श्वेतांबरी दिगम्बरी ,तू भारती ,पद्मशना ।
विवेक -चित-दामिनी, निर्मला, तू शांतिका।
तत्त्वज्ञानप्रदायिनी, तू कौशला, तू शारदा।
लोभ- द्वेष- हाऋणी, तू विमला,कविप्रिया।
नमामि देवी शारदा, अज्ञान -तम -विनाशिका।

विश्वाधारिणी, सनातनी, सिंहवाहिनी, तू अंबिका।
वरदायिनी, सुखदायिनी, तू शक्ति महाकालिका।
सर्वदेव स्वामिनी रण - रागिनी तू चंडिका।
महिषासुरमर्दीनी, मधुकैटभसंहारिका।
द्वेष - कलेश हरिणी ,तू ही जगदंबिका।
चंड -मुंड विनाशिनी ,धूम्रलोचन गायिका
हाथ -खड्क- त्रिशूल साजे, शत्रु सेना दारिका।
पाप - ताप निवारिणि, तुम जगत की पालिका।
शरण गहू़ं तेरी माता, जय दुर्गा भवानी अंबिका।

तू ही श्रद्धा, तू ही सुधा, तू कारणी, तू धारणी।
तू मंगला, तू चंचला, तू दैत्य की निवारिणि।
तू रणरंगनी, तू भयविनाशिनी , पापहरिणी कल्याणी।
दुष्ट - दल विनाशिनी, शुभ - निशुंभ कालिनी ।
तू चंड मुंड नाशिनी, त्रिशूल खर्पर धारिणी।
प्रसन्न हो प्रमोदनी चंडी रूप विक्रालिनी
रक्तबीज विनाशिनी, चंड मुंड विदारिणी।
सुराग लोक वंदिता, तू मंड मार धारिणी
हे! अंबिका सुमंगला, असुर विनाशकारिणी ।
कृपा करो कापालिका, अजस्त्र शस्त्र धारिणी।
नमामि देवी कालिका ,समस्त कलेष हारिणी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर