फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'मिरांडा हाउस' की इन पूर्व छात्राओं ने देशभर में रोशन किया अपना नाम

Wed, 05 Apr 2017 09:38 AM IST
amarujala.com: शिवेंदु शेखर
amarujala.com: शिवेंदु शेखर Updated Wed, 05 Apr 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
miranda house tops the alumini list, know few top former students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : source

सोमवार को एचआरडी मिनिस्ट्री ने देशभर के 3300 शिक्षण संस्थानों की रैंकिग जारी की। इसे जारी करने वाली संस्था 'नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क' की वेबसाइट पर जारी लिस्ट के मुताबिक ओवर ऑल रैंकिंग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंंगलुरू पहले नंबर पर रहा जबकि इंजीनियरिंग कैटेगरी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास पहले नंबर पर रहा।



मैनेजमेंट संस्थानों में आईआईएम अहमदाबाद पहले नंबर पर रहा और यूनिवर्सिटी रैंकिंग में फिर से आईआईएससी ही टॉप पर रहा जबकी लिस्ट में जेएनयू दूसरे स्थान पर है। कॉलेजों की रैंकिंग की लिस्ट में मिरांडा हाउस पहले नंबर पर है।

मिरांडा हाउस से पढ़ाई कर कई नामी हस्तियों ने देश के विभिन्न जगहों में सफलता हासिल की है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ लोगों के बारे मेंः
 

miranda house tops the alumini list, know few top former students
- फोटो : source

शीला दीक्षित
दिल्ली की पूर्व मुख्य मंत्री (1998-2013) रह चुकी शीला दीक्षित मिरांडा हाउस की छात्रा रह चुकी हैं। बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए बहुत काम किया है।

 

miranda house tops the alumini list, know few top former students

मिनिषा लांबा 
मिनिषा लांबा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। फिल्म 'यहां' से उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद मिनिषा ने कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में आने से पहले मिनिषा मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। मिनिषा ने भी मिरांडा हाउस से ही पढ़ाई की थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
miranda house tops the alumini list, know few top former students

नंदिता दास
बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा और निर्देशक नंदिता दास भी मिरांडा हाउस की ही प्रोडक्ट हैं। नंदिता ने 'अर्थ', 'बवंडर', 'रॉकफोर्ड', 'अक्स', सहित 'द रेंस' जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा 'फिराक' जैसी फिल्म का निर्देशन और अब नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ 'मंटो' की तैयारी चल रही है। 
 

विज्ञापन
miranda house tops the alumini list, know few top former students

शोभना नारायण
शोभना नारायण देश ही नहीं दुनियाभर की सबसे मशहूर कत्थक डांसर के रूप में जानी जाती हैं। राष्ट्रपती ने उन्हें पद्म श्री से भी नवाजा है। वो भी मिरांडा हाउस की छात्रा थीं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed