इंटरव्यू के दौरान अक्सर लोग छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिसकी वजह से काबिल होते हुए भी उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ता है।ऐसे में अगर आप ये टिप्स पढ़ लेंगे तो जॉब इंटरव्यू क्रैक करने में मदद मिलेगी।
बेहतर होमवर्क करके जाएं। सॉफ्टवेयर टेस्टिंग हेल्प के मुताबिक आपको पहले से कंपनी और नौकरी की जानकारी होनी चाहिए।
इंटरव्यू के सवालों का जवाब देने के लिए आपको STAR (Situation, Task, Action and Result) का सहारा लेना चाहिए। इस मेथड को अपनाने से आपको बेहतर जवाब देने में मदद मिलेगी।
आपको अपनी क्षमताओं का पता होना चाहिए। मुश्किल घड़ियों में आप कंपनी के लिए क्या बेहतर कर सकते हैं, सोचकर जाएं। खुद को बढ़िया से जान लें। इंटरव्यू देने के वक्त खुद को उलझा हुआ ना पेश होने दें। हर चीज का जवाब साफ-साफ दें।
रिज्यूमे देखकर उम्मीदवार के बारे में जानकारी भले ही अभी भी हासिल की जा रही हो लेकिन जमाना अब सोशल मीडिया का है। आप से इंटरव्यू पैनल का कोई भी व्यक्ति नाम पूछेगा और उसे फेसबुक, ट्विटर या अन्य प्लेटफॉर्म पर सर्च करके सारी जानकारियां लेगा।सोशल मीडिया पर अपनी छवि ऐसी न बनाएं जिसके कारण आपको नौकरी मिलने में ही परेशानी आने लगे।
कमेंट
कमेंट X