फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जेईई की नई मेरिट लिस्ट जारी, आज से प्रवेश प्रक्रिया शुरू, काउंसलिंग की तारीखें भी जान लें

Fri, 15 Jun 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jun 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
iit jee advance new merit list issued, admission process will start today
IIT

देश की 23 आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड में एग्रिगेट कटऑफ घटाने के बाद जारी हुई नई मेरिट लिस्ट के बावजूद प्रवेश प्रक्रिया का कार्यक्रम नहीं बदलेगा। 13850 नए छात्रों को भी 15 जून यानी शुक्रवार से ही शुरू हो रही आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईएससी समेत अन्य इंजीनियरिंग संस्थानों में बीटेक प्रोग्राम में दाखिले की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाएगा। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोशा) में ऑनलाइन काउंसलिंग व कोर्स विकल्प भरने के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 15 जून से शुरू हो जाएगी। 

iit jee advance new merit list issued, admission process will start today

25 तक कर पाएंगे आवेदन
जोशा के तहत मान्य संस्थानों में दाखिले के लिए 25 तक आवेदन कर सकेंगे। काउंसलिंग का पहला राउंड 27 जून, दूसरा तीन जुलाई, तीसरा छह जुलाई, चौथा नौ जुलाई, पांचवां 12 जुलाई, छठा पंद्रह जुलाई और आखिरी व सातवां राउंड 18 जुलाई को आयोजित होगा। आईआईटी में दाखिला जेईई एडवांस्ड की मेरिट तो अन्य संस्थानों में जेईई मेन स्कोर के आधार पर होगा।
बता दें कि जेईई के संयुक्त एडमिशन बोर्ड (जैब) ने बृहस्पतिवार को अपनी लगातार दूसरे दिन इमरजेंसी बैठक आयोजित कर एग्रिगेट कटऑफ को 10 फीसदी घटाने का निर्णय लिया था। इसके बाद जारी एक्सटेंडड मेरिट लिस्ट के बाद अब कुल 11279 सीटों पर 31988 क्वालिफाई छात्र प्रवेश प्रक्रिया में उतरेंगे, जबकि लड़कियों के लिए इन सीटों के अलावा भी 800 अतिरिक्त सीटें सभी आईआईटी में गर्ल्स सुपर न्यूमेरी कोटे के तहत उपलब्ध रहेंगी।

iit jee advance new merit list issued, admission process will start today

पहली बार किया केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप
बृहस्पतिवार को जैब की इमरजेंसी बैठक से पहले केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने पहली बार आईआईटी की प्रवेश प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया। मंत्रालय ने जेईई एडवांस्ड की आयोजक आईआईटी कानपुर को इस साल प्रवेश के लिए सीटों की संख्या के मुकाबले कम से कम दोगुना छात्र क्वालिफाई करने के लिए सप्लीमेंटरी मेरिट लिस्ट जारी करने के निर्देश दिए। इसमें हर कोर्स में सामान्य व आरक्षित सीटों के मुकाबले दोगुने छात्रों को क्वालिफाई किया गया। साथ ही ये रिजल्ट तत्काल घोषित करने को भी कहा गया। बता दें कि हर साल भी उपलब्ध सीटों के मुकाबले दोगुने छात्रों को ही क्वालिफाई घोषित किया जाता था। लेकिन इस बार 18138 छात्र क्वालिफाई होने से प्रति सीट मात्र 1.6 छात्र ही उपलब्ध थे, जो वर्ष 2012 के बाद क्वालिफाई छात्रों का सबसे कम आंकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
iit jee advance new merit list issued, admission process will start today

दूसरी सूची के छात्रों की आर्किटेक्चर परीक्षा संडे को
आईआईटी में आर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिले के लिए बृहस्पतिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन दूसरी कटऑफ का फैसला इसके बाद दोपहर एक बजे की बैठक में लिया गया। ऐसे में दूसरी सूची में शामिल 13850 छात्रों में से आर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों के लिए आईआईटी प्रबंधन 17 जून (रविवार) को दोबारा परीक्षा आयोजित करेगा।

विज्ञापन
iit jee advance new merit list issued, admission process will start today
prakash javadekar

पहली बार किया केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप
बृहस्पतिवार को जैब की इमरजेंसी बैठक से पहले केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने पहली बार आईआईटी की प्रवेश प्रक्रिया में हस्तक्षेप किया। मंत्रालय ने जेईई एडवांस्ड की आयोजक आईआईटी कानपुर को इस साल प्रवेश के लिए सीटों की संख्या के मुकाबले कम से कम दोगुना छात्र क्वालिफाई करने के लिए सप्लीमेंटरी मेरिट लिस्ट जारी करने के निर्देश दिए। इसमें हर कोर्स में सामान्य व आरक्षित सीटों के मुकाबले दोगुने छात्रों को क्वालिफाई किया गया। साथ ही ये रिजल्ट तत्काल घोषित करने को भी कहा गया। बता दें कि हर साल भी उपलब्ध सीटों के मुकाबले दोगुने छात्रों को ही क्वालिफाई घोषित किया जाता था। लेकिन इस बार 18138 छात्र क्वालिफाई होने से प्रति सीट मात्र 1.6 छात्र ही उपलब्ध थे, जो वर्ष 2012 के बाद क्वालिफाई छात्रों का सबसे कम आंकड़ा था।

प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट में लिखा, छात्रों और आईआईटी कम्युनिटी की तरफ से किए गए आग्रहों पर सक्रियता दिखाते हुए ये तय किया गया है कि सभी आरक्षित सीटों को यथोचित तरीके से भरा जाए। मैंने जेईई एडवांस्ड कराने वाली आईआईटी कानपुर को निर्देश दिया है कि हर कैटेगरी में सीटों से दोगुनी संख्या में मेरिट के हिसाब से छात्रों की व्यवस्था की जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed