फैशन के इस दौर में लोग सिर्फ अपने लुक्स पर ही नहीं, बालों पर भी खास ध्यान दे रहे हैं। इसी के चलते हेयर स्टाइलिंग बीते कुछ सालों में करियर के लिए एक बेहतर विकल्प बन कर उभरा है। हेयर स्टाइलिस्ट बन कर आप ना ही सिर्फ खूब पैसे कमा सकते हैं बल्कि अपने चहेते बॉलीवुड सितारे के बाल भी संवार सकते हैं। बॉलीवुड सितारे अपने बालों के साथ अक्सर प्रयोग करते दिखते हैं। ऐसे में अपनी क्रिएटीविटी आप इस क्षेत्र में अच्छा नाम कर सकते हैं। आगे जानिए भारत के सबसे सफल हेयर स्टाइलिस्ट...
बॉलीवुड में हेयर स्टाइलिस्ट की है भारी मांग, कमा सकते हैं लाखों
जावेद हबीब
भारत को अगर हेयर स्टाइलिंग से किसी ने पहचान करवाई तो वह जावेद ही थे। इन्हें 'किंग ऑफ हेयर स्टाइलिंग इन इंडिया' भी कहा जाता है। जावेद फेमिना मिस इंडिया के आधिकारिक हेयर स्टाइलिस्ट हैं। पूरे भारत में इनके कई सैलून हैं।
बॉलीवुड में हेयर स्टाइलिस्ट की है भारी मांग, कमा सकते हैं लाखों
सपना भवनानी
महेंद्र सिंह धोनी, जॉन अब्राहम, रनवीर सिंह और ऐसे कई सितारें हैं जो सपना भवनानी के क्लाइंट हैं। ये सितारे सपना के अलावा किसी पर भरोसा नहीं करते। सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, पूरी दुनिया में इनका काफी नाम है। यह बिग बॉस सीजन 6 में भी दिख चुकी हैं।
बॉलीवुड में हेयर स्टाइलिस्ट की है भारी मांग, कमा सकते हैं लाखों
दिलशाद पस्ताकिया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बालों को छुने की इजाजत अगर किसी को है तो वह केवल दिलशाद हैं। खुद किंग खान इनके मुरीद हैं। शाहरुख के अलावा बॉलीवुड के कई और सेलेब्रिटिज इनसे अपनी स्टाइलिंग करवाते हैं।
बॉलीवुड में हेयर स्टाइलिस्ट की है भारी मांग, कमा सकते हैं लाखों
औधुना अख्तर
फरहान अख्तर की एक्स-वाइफ औधुना ने इंग्लैंड से हेयर स्टाइलिंग का कोर्स किया है। लक्ष्य फिल्म में प्रिटी जिंटा के फेमस हेयर स्टाइल के पीछे औधुना ही थीं। उन्होंने डॉन, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी कई फिल्मों के लिए स्टाइलिंग की है।
कमेंट
कमेंट X