दिल्ली विश्वविद्यालय: कब शुरू होंगी डीयू में सेमेस्टर परीक्षाएं? छह लाख से अधिक छात्र बैठेंगे, नोट करें तारीख
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं 4 दिसंबर से शुरू होंगी। 6 लाख से अधिक छात्र इसमें बैठेंगे। नियमित छात्रों के लिए बिना लेट फीस परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 नवंबर और लेट फीस के साथ 22 नवंबर तय की गई है। वहीं, डीयू के पांच शिक्षक तमिलनाडु की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा शिक्षा मंत्रालय की एक भारत श्रेण्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम चरण सात का हिस्सा है।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी व पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं चार दिसंबर से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं में छह लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। इसके लिए डीयू ने संभावित डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा तिथियों में टकराव होने पर छात्रों के आग्रह पर फाइनल डेटशीट में बदलाव किया जाएगा। डीयू की ओर से पहले ही परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया को शुरू किया जा चुका है।
परीक्षा फॉर्म कब तक भरना होगा?
डीयू ने दिसंबर में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी है।
- नियमित कॉलेजों के यूजी और पीजी छात्रों को 15 नवंबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कहा गया है।
- लेट फीस के साथ 22 नवंबर तक परीक्षा फॉर्म का मौका मिलेगा।
यूजी स्तर के जुलाई में हुए दाखिले के तहत पहली बार पहले सेमेस्टर के छात्र परीक्षा में बैठेंगे। इनके साथ ही तीसरे, पांचवें, सातवें सेमेस्टर के छात्र शामिल होंगे।
इसके साथ ही सुधारात्मक, एसेंशियल रिपीटर्स (ईआर) और पूर्व छात्रों की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। नियमित कॉलेजों के अलावा नॉन-कॉलेजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) और स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के छात्रों की परीक्षाएं भी दिसंबर से शुरू होंगी।
एसओएल के यूजी और पीजी कोर्सों की परीक्षाएं फरवरी तक चलने की संभावना है। डीयू अधिकारी के अनुसार अभी यूजी स्तर के छात्रों के लिए संभावित डेटशीट जारी की गई है। यदि छात्र बताते हैं कि उनकी परीक्षा तिथियां किसी अन्य विषय की परीक्षा से टकरा रही है।
तमिलनाडु जाएंगे डीयू के शिक्षक
डीयू के पांच शिक्षक तमिलनाडु की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा शिक्षा मंत्रालय की एक भारत श्रेण्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम चरण सात का हिस्सा है। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के लोगों के बीच आपसी समझ और व्यवस्था, परंपराओं, रहन-सहन और सामाजिक जीवन को जानेंगे। वे स्थानीय संस्कृति, शैक्षणिक संस्थानों और विकास से जुड़े पहलुओं को भी समझेंगे।
प्रो. एम थिरुमल, डॉ नरेंद्र कुमार बिश्नोई, डॉ विनय गुप्ता, डॉ एकता रमन और डॉ चेतना गुप्ता इस कार्यक्रम के लिए नामित किए गए हैं। ये शिक्षक शनिवार से दो नवंबर तक दिल्ली के दल के साथ रहेंगे। यात्रा से लौटने के बाद, शिक्षक कुलपति को रिपोर्ट सौंपेंगे और विभाग में सहभागिता रिपोर्ट जमा करेंगे।
कमेंट
कमेंट X