फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

करियर टिप्स: 12वीं के बाद ये हैं विकल्प, पा सकते हैं मनचाही मंजिल

Wed, 30 May 2018 11:55 AM IST
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 30 May 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
career counselling: there many options after passing 12th but success comes via right path delhi ncr
Career tips

यूपी, सीआईएससी और सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। साथ ही नीट, एम्स, जेईई, यूपीएसईई जैसी परीक्षाएं भी संपन्न हो चुकी हैं। ऐसे में करियर को लेकर छात्रों की चिंताएं बढ़ चुकी हैं। जिन छात्रों की उपरोक्त प्रतियोगी परीक्षाएं अच्छी नहीं रही हैं, या बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आए हैं, उनकी परेशानी बढ़ी हुई है। लेकिन करियर काउंसलर्स की मानें तो टेंशन से नहीं बल्कि विकल्पों पर बेहतर तरीके से गौर करने पर मनचाही मंजिल पा सकते हैं।

career counselling: there many options after passing 12th but success comes via right path delhi ncr
career

ये हैं विकल्प-
साइंस के छात्र साइंस के छात्रों का मुख्य ध्येय डॉक्टर या इंजीनियर बनना रहता है। लेकिन अगर आप मैथ के छात्र हैं और जेईई, यूपीएसईई में सफल नहीं हो सके हैं, तो आप पॉलिटेक्निक, बैंक, नेवी, आर्मी एयरफोर्स आदि क्षेत्रों को भी विकल्प बना सकते हैं। वहीं बॉयो वर्ग के छात्र नीट के साथ अन्य मेडिकल इंट्रेंस जैसे एम्स, जिपमर, बीएचयू के जरिए भी डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। वहीं विदेशों से भी एमबीबीएस करना एक अच्छा विकल्प है। इसके साथ ही होम्योपैथी और आयुर्वेद के क्षेत्र में भी जा सकते हैं। वहीं नर्सिंग, बीफार्मा जैसे विकल्प भी मेडिकल छात्रों के लिये मौजूद हैं।

career counselling: there many options after passing 12th but success comes via right path delhi ncr
Career tips

आर्ट के छात्र
आर्ट स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिये भी काफी विकल्प मौजूद हैं। छात्र लॉ, रिसर्च, बीएड, फैशन डिजायनिंग जैसे विकल्प चुन सकते हैं।

कॉमर्स के छात्र
कॉमर्स के छात्रों का मुख्य ध्येय चार्टड अकाउंटेड बनना रहता है। वहीं कई छात्र सीएमए (सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंट ), सीपीए ( सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंट) जैसे विकल्प चुन सकते हैं। इसके साथ ही बीबीए, बीकॉम, बीबीएम (बैचलर इन मैनेजमेंट) जैसे विकल्प भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
career counselling: there many options after passing 12th but success comes via right path delhi ncr
career

इन विकल्पों पर भी कर सकते हैं गौर बारहवीं के बाद मीडिया, एनिमेशन, इवेंट मैनेजमेंट, ट्रैवल एंड टूरिज्म, एयरहोस्टेस, ब्यूटीशियन, ग्राफिक डिजायनिंग, गेम डेवलपर, मॉडलिंग, एक्टिंग आदि क्षेत्रों में भी करियर चुन सकते हैं। वहीं खेलों में रुचि रखने वाले बीपीएड का कोर्स भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
career counselling: there many options after passing 12th but success comes via right path delhi ncr
करियर प्लस - फोटो : SELF

स्नातक के बाद भी खुलती हैं कई राहें यदि आप इंटर के बाद करियर को लेकर दिशा निश्चित नहीं कर पा रहे हैं, तो स्नातक के बाद करियर को नए आयाम दे सकते हैं। इसके लिए भी कई विकल्पों पर गौर किया जा सकता है।

1-बैंकिंग बैंकिंग का क्षेत्र न सिर्फ अच्छी सैलरी पैकेज देता है। बल्कि एक अच्छे माहौल और स्टेटस सिंबल को भी इंज्वाय कर सकते हैं। बैंक में अलग-अलग पोस्ट के लिए समय-समय पर आवेदन मांगे जाते हैं। जिसके लिए योग्यता इंटर या स्नातक पास होती हैं। बस इसके लिए  गणित, साइंस, इंगलिश विषयों की अच्छी समझ होनी आवश्यक है। 
2-सिविल सर्विसेज यूं तो सिविल सर्विस को बेहद कठिन परीक्षा माना जाता है। लेकिन यदि इरादा पक्का है, तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन नहीं है। यह परीक्षा आप स्नातक में किसी भी विषय से पढ़ाई करके दे सकते हैं।  लेकिन इसमें कुछ विषय जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र हमेशा महत्वपूर्ण रहते हैं। क्योंकि छात्र किसी भी विषय को वैकल्पिक विषय के तौर पर चुन सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed