फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Book Reading Tips: किताबें पढ़ने के लिए वक्त निकालें, डिजिटल दुनिया से हटकर ज्ञान और सुकून की ओर एक कदम

Wed, 06 Aug 2025 09:20 AM IST
शिवम गर्ग नील पसरीचा, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
नील पसरीचा, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 06 Aug 2025 09:20 AM IST
सार

Book Reading Habit: अगर आप चाहते हैं कि आपको किताबें पढ़ने के लिए समय मिले, तो आपको डिजिटल भटकावों में कटौती करनी होगी। कुछ तरीके हैं, जिनकी मदद से आप अपनी पढ़ने की आदत (रीडिंग हैबिट) को आसान बना सकते हैं। नीचे जानिए...

विज्ञापन
Book Reading Tips: Make Time to Read and Disconnect from Digital Distractions; Read Here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com
Harvard Business Review: किताबें सिर्फ ज्ञान नहीं, जीने का हुनर भी देती हैं। फिर भी अधिकांश लोग यह शिकायत करते हैं कि उनके पास किताबें पढ़ने का समय नहीं है। सच्चाई यह है कि उनके पास वक्त तो होता है, लेकिन उसे खर्च गलत जगह कर रहे होते हैं। हर दिन आप कितनी बार मोबाइल, ई-मेल, नोटिफिकेशन, न्यूज अलर्ट या मैसेज पढ़ते हैं? यह सब मिलाकर आप हजारों शब्द पढ़ लेते हैं, लेकिन किताब पढ़ने के लिए वक्त की कमी का हवाला देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको किताबें पढ़ने के लिए समय मिले, तो आपको इन डिजिटल भटकावों में कटौती करनी होगी। कुछ तरीके हैं, जिनकी मदद से आप अपनी पढ़ने की आदत (रीडिंग हैबिट) को आसान बना सकते हैं।
Book Reading Tips: Make Time to Read and Disconnect from Digital Distractions; Read Here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

किताबों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं 

किताबों को अपने जीवन का हिस्सा बनाइए। इन्हें अपने घर के हर कोने में रखिए। कॉफी टेबल पर, बेड के पास, कार में या फिर टीवी शेल्फ पर। जगह की कमी हो, तो लाइब्रेरी सबसे अच्छा विकल्प है। वहां से किताब ले आइए, पढ़ लीजिए और फिर लौटा दीजिए। इसके अलावा, रात को विस्तर पर पढ़ने की आदत डालें और अगर रोशनी की जरूरत हो, तो लाल रंग की रीडिंग लैंप का इस्तेमाल करें। 'द पावर ऑफ व्हेन' के लेखक माइकल ब्रूस के अनुसार लाल रोशनी नींद को नियंत्रित करने वाले हार्मोन मेलाटोनिन को बढ़ावा देती है और सोने से पहले की पढ़ाई को आरामदायक बनाती है।
 
Book Reading Tips: Make Time to Read and Disconnect from Digital Distractions; Read Here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

डेवी डेसीमल सिस्टम का इस्तेमाल करें

किताबों का ढेर लगाने की बजाय, उन्हें व्यवस्थित करना सीखिए। अगर आपकी बुकशेल्फ भी एक बेतरतीब ढेर बन चुकी है, तो डेवी डेसिमल सिस्टम अपनाएं। इस प्रणाली में किताबों को विषयों के अनुसार क्रमबद्ध किया जाता है, जैसे- मनोविज्ञान, धर्म, विज्ञान व कला इत्यादि। ऐसा करने के लिए हर किताब के अंदर पेंसिल से उसका विषय या कोड लिख लीजिए, जिससे आपको पता लग सके कि आपकी लाइब्रेरी में किस विषय पर कितनी किताबें हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Book Reading Tips: Make Time to Read and Disconnect from Digital Distractions; Read Here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

पॉडकास्ट और बुकट्यूब की मदद लें 

क्या या कौन-सी किताब पढूं?, यह एक उलझाऊ सवाल होता है, जिसका जवाब तलाशना आसान नहीं होता। ऐसे में बुक-पॉडकास्ट और बुकट्यूब चैनल्स (किताबों पर केंद्रित यूट्यूबर्स का एक समूह) आपके लिए सही गाइड बन सकते हैं, जो आपको अच्छी-अच्छी किताबों से रूबरू कराते हैं। हां एक बात और, अगर आप जिंदगी भर किताबें पढ़ने का शौक बनाए रखना चाहते हैं, तो ईबुक्स से पढ़ने के बजाय वास्तविक किताबों से पढ़ें।
 
विज्ञापन
Book Reading Tips: Make Time to Read and Disconnect from Digital Distractions; Read Here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

बेहतरीन किताबें तलाशने का तरीका

बेशक इंटरनेट पर बहुत कुछ उपलब्ध है, लेकिन इन्सान की सलाह का कोई मुकाबला नहीं। इसलिए, अपने आसपास की किताबों की दुकानों पर जाइए, वहां के स्टाफ से बातें कीजिए, उनकी रुचियों को जानिए और उनसे सलाह मांगिए कि आपको कौन-सी किताब पढ़नी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed