फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बिहार: 8 फरवरी से खुलेंगे छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल

Fri, 05 Feb 2021 04:53 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 05 Feb 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
Bihar schools to reopen for classes 6 to 8 from February 8
स्कूल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बिहार में छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूल आठ फरवरी से खुल रहे हैं। कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए स्कूलों को पूरे दस महीने के बाद आठ फरवरी से छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए फिर से खोला जा रहा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए पिछले साल मार्च से ही सूबे में स्कूल बंद हैं। अब सरकार ने अगले सोमवार से छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है।



इसे भी पढ़ें-Admit Card 2021: केनरा बैंक ने जारी किया SO प्रवेश पत्र, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 

Bihar schools to reopen for classes 6 to 8 from February 8
स्कूल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

सूबे की सरकार ने अधिकारियों से छात्रों की सुरक्षा के लिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कहा है। छात्रों, शिक्षकों व गैर-शिक्षण कर्मचारियों को स्कूल परिसर के अंदर मास्क पहनकर आना होगा और सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा। इसके साथ ही छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल आने के लिए अभिभावकों से लिखित अनुमति लेनी होगी। अगर अभिभावक छात्रों के स्कूल आने को लेकर आपत्ति उठाते हैं, या फिर अपनी लिखित सहमति नहीं देते हैं, तो छात्र को कक्षा नहीं लेनी दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें-UPSC IFS Mains Admit Card 2020: भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

Bihar schools to reopen for classes 6 to 8 from February 8
स्कूल (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
स्कूलों की तरफ से छठी से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षाओं में आने को लेकर कोई बाध्यता नहीं होगी। बिहार में इस वक्त बोर्ड परीक्षाएं चल रही है। कोविड-19 के दौरान सबसे पहले बोर्ड की परीक्षाएं कराने वाला बिहार पहला राज्य है। इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू हुई हैं और 13 फरवरी तक चलेंगी। वहीं, मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी और 24 फरवरी तक चलेंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed