फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फैक्ट चेकिंग क्षेत्र में भी बना सकते हैं करियर, डिग्री जरूरी नहीं

Mon, 14 Dec 2020 06:37 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Mon, 14 Dec 2020 06:37 PM IST
सार

  • कई सरकारी संस्थानों, तकनीकी कंपनियों और मीडिया संस्थानों ने फैक्ट चेकिंग विंग शुरू किए
  • 2,42,400 डॉलर का भुगतान किया था फेसबुक ने फैक्ट चैक डॉट ओआरजी को 2019 में 
  • 4,06,000 डॉलर का भु्गतान किया था फेसबुक ने स्नोप्स डॉट कॉम फैक्ट चेकिंग एजेंसी को 2018 में 
  • कोरोना महामारी और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान फेक न्यूज को बड़ी चुनौती माना गया 

विज्ञापन
best career option in fact checking
फैक्ट चेकिंग, career - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेट और सूचना तकनीक की जानकारी रखने वाले युवाओं के लिए फैक्ट चेकिंग क्षेत्र में भी करियर बनाने और रोजगार के सुनहरे अवसर मौजूद हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, भविष्य में इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं बढ़ने के आसार हैं। दरअसल, तकनीक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बढ़ते प्रयोग के चलते दुनियाभार में फेक न्यूज अथवा भ्रामक खबरों एवं सूचनाओं की प्रसार बढ़ा है। 


इससे निपटने के लिए कई सरकारी संस्थानों, तकनीकी कंपनियों और मीडिया संस्थानों ने अपने यहां फैक्ट चेकिंग विंग और विभाग भी शुरू किए हैं। हाल ही में कोरोना महामारी के प्रसार, बचाव के उपाय, इलाज और वैक्सीन संबंधी कई तरह के दावे भी फैक्ट चेकिंग में झूठे पाए गए थे। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में बार-बार दिग्गज तकनीकी कंपनियों ने फैक्ट चेकिंग और झूठी खबरों का प्रसार रोकने को बड़ी चुनौती माना था। 
 

Fact Checking, फैक्ट चेकिंग, career

best career option in fact checking
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गूगल, फेसबुक और ट्विटर ने की थी तैयारी
इसके अलावा गूगल, फेसबुक और ट्विटर ने अमेरिकी चुनाव से पहले इसके लिए खास टीम बनाकर तैयारी की थी। इसके पीछे एक और अहम वजह थी कि अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अक्सर अपने विवादित ट्वीट और दावों के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। चुनाव में धांधली जैसे जुड़े उनके आरोपों को सोशल मीडिया कंपनियां और मीडिया संस्थान अक्सर झूठे बताकर खारिज करते रहे हैं। 

 

Fact Checking, फैक्ट चेकिंग, career

best career option in fact checking
fake news singapore
आसान नहीं है फैक्ट चेकिंग
सोशल मीडिया पर किए जा रहे किसी भी दावे और फोटो या वीडियो पोस्ट की सत्यता की पड़ताल करना इतना भी आसान काम नहीं है। इसके पीछे कड़ी मेहनत और विश्लेषण करने की जरूरत होती है। फैक्ट चेकर्स दावों और वायरल सूचनाओं की तथ्यात्मक जांच करते हुए उनकी प्रमाणिकता की पुष्टि करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Fact Checking, फैक्ट चेकिंग, career

best career option in fact checking
डिजाइन पिक्चर
जिम्मेदारी पूर्ण अहम पेशा
डिजिटल दौर में वायरल हो रही खबर, तस्वीर तुरंत सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ सकती है। कई बार इनसे दंगे तक भड़क जाते हैं। ऐसे में इन चुनौतियों से निपटने के लिए फैक्ट चेकिंग एक जिम्मेदारी पूर्ण अहम पेशा बना गया है। इसके कारण बड़ी संख्या में फैक्ट चेकर्स का आवश्यकता बढ़ी है। किसी भी सूचना के बारे में फाइव डब्ल्यू वन एच फॉर्मूले के तहत कसौटी पर परखना जरूरी है। जैसे- व्हाट (क्या), व्हेन (कब), व्हाई (क्यों), व्हेयर (कहां), हू (कौन) और हाउ (कैसे) आदि।

 
विज्ञापन

Fact Checking, फैक्ट चेकिंग, career

best career option in fact checking
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विशेष डिग्री नहीं, ये चीजें जरूरी :
इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए किसी विशेष डिग्री की आवश्यकता नहीं है। फैक्ट चेकर बनने के लिए पत्रकारिता, इंग्लिश, सामाजिक विज्ञान में हो तो ज्यादा बेहतर है। हालांकि, हाल ही में कई संस्थानों ने फैक्ट चेकिंग के क्षेत्र में डिप्लोमा और बैचलर डिग्री कोर्स शुरू किए हैं। हां, आपकी रिसर्च में रूचि होना जरूरी है। साथ ही बातचीत का हुनर और गणित की जानकारी के साथ ही डिजिटल दुनिया की समझ बेहतर हो।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed