फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

12वीं के बाद इन टॉप कॉलेजों में ले सकते हैं एडमिशन, अब भी है मौका

Fri, 07 Jun 2019 04:04 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 07 Jun 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Admission in top colleges after class 12th, know top courses and application process
सीबीएसई, सीआईएससीई, एनआईओएस समेत लगभग सभी केंद्रीय व राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी हो चुके हैं। परिणाम के बाद जो बात विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सबसे ज्यादा परेशान करती है, वह है आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला। किस कॉलेज और किस कोर्स में प्रवेश लें। हालांकि अब तक कई कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन अब भी कुछ टॉप कॉलेज व विश्वविद्यालय हैं जहां एडमिशन की प्रक्रिया अभी जारी है। हम यहां आपको ऐसे ही कुछ अहम कॉलेजों व कोर्सेज के बारे में बता रहे हैं...
Admission in top colleges after class 12th, know top courses and application process
  • बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी)

Amity यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, नोएडा में 4 वर्षीय बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी) कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन जारी कर दिए हैं। एडमिशन के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन से समस्त जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन को पूरा करें। उम्मीदवारों को चयन के लिए Amity यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता के अंतर्गत 60% अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/ मैथ्स विषयों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून, 2019 है।

Admission in top colleges after class 12th, know top courses and application process
  • प्रि-हॉस्पिटल ट्रॉमा टेक्निशियन ट्रेनिंग

नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल, राम मनोहर लोहिया अस्पताल (LHMC)  तथा सहायक अस्पतालों में प्रि-हॉस्पिटल ट्रॉमा टेक्निशियन ट्रेनिंग कोर्स में प्रवेश के लिए वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल व सफदरजंग अस्पताल ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। 9 महीने की ट्रेनिंग व 3 महीने की इंटर्नशिप के बाद विभिन्न विशेषज्ञता वाली एंबुलेंसों में तैनात किया जाएगा। न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी विषयों के साथ 10+2 पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार आवेदन पत्र 17 जून, 2019 (शाम 3 बजे) तक जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Admission in top colleges after class 12th, know top courses and application process
  • अंडर ग्रेजुएट
देहरादून कॉलेजों में 12वीं के बाद कई अच्छे कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। आपको बता दें कि देहरादून के SGRR PG कॉलेज में 20 जून तक आवेदन जमा कर सकते हैं। MKP कॉलेज में 10 जून से पंजीकरण शुरू होंगे और DAV व DBS कॉलेज में जून के दूसरे सप्ताह से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। DAV कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट की लगभग 12,800 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Admission in top colleges after class 12th, know top courses and application process
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने इस साल होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार UG, PG, MPhil और Ph.D  के लिए प्रवेश परीक्षाएं 30 जून 2019 से लेकर 6 जुलाई 2019 तक आयोजित की जाएंगी।  आपको बता दें कि कि इस बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) DU की प्रवेश परीक्षाएं करवा रही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए पहली कट-ऑफ लिस्ट 20 जून 2019 को जारी की जाएगी। वहीं दूसरी लिस्ट 25 जून 2019 और तीसरी कट-ऑफ लिस्ट 29 जून 2019 को जारी कर दी जाएगी। सबसे मुख्य बता यह है कि अभी तक 2.38 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में UG कोर्सेज में दाखिले के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। यूजी कोर्सेज के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 30 मई 2019 को शुरू की गई थी और नामांकन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 14 जून 2019 है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed