{"_id":"5cd93141bdec220774413b9b","slug":"6-friends-invest-5-lakh-and-start-own-business","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 6 लड़कों ने 5 लाख से बनाए 5 करोड़, मूंगफली मक्खन ने बना दिया फेमस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इन 6 लड़कों ने 5 लाख से बनाए 5 करोड़, मूंगफली मक्खन ने बना दिया फेमस
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Mon, 13 May 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alpino
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज हम आपको उन छ: सख्सियतों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने बचपन से ही खुद के बल पर कारोबार बनाने का सपना देखा था। यांक वोरा, मिलन गोपानी, हिरेन शेटा, महतवा शेटा, उमेश गजेरा और चेतन कनानी बचपन के दोस्त एक दूसरे से सबकुछ शेयर करते थे। 10वीं करने के बाद सबने अपने-अपने तरीके से जीना शुरू कर दिया। पर जब भी समय मिलता सब एक दूसरे से नए-नए आइडियाज पर बात करते। 2015 में, ग्रेेजुएशन पूरी हो जाने के बाद इन सबने हेल्थ से जुड़ें मुद्दों पर रिसर्च करनी शुरू कर दी। रिसर्च के दौरान उन्हें पता चला कि हमारे भारत में मूंगफली का मक्खन जो कि सेहत के लिए अच्छा है, के बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं है। उन्होंने सोचा जब यहां मूंगफली उगाई जाती हैं तो उसका मक्खन क्यों नहीं बनाया जाता?
2 of 5
उसके बाद इन्होंने पीनट बटर को भारत के वोगों तक पहुंचाने का अपना मकसद बना लिया। सबसे पहले वे 6 लोग मैन्युफैक्चरर के पास गए और उनसे 100 पेटी की मांग की पर उन्होंने कहां कि आपको कम से कम 500 पेटियां खरीदनी होंगी। चूंकि इन लोगों का इतना बजट नहीं था इसलिए इन्होंने उन्हें 100 पेटियों के लिए मना लिया। अब सबसे बड़ा काम था उन्हें बेचना। इसके लिए हमने अमेजन और स्नैपशील की मदद ली। पर पॉपुलेरिटी कम होने की वजह से इन पेटियों को बेचने में 3 महीने लग गए।
3 of 5
इसके लिए अल्पीनो नाम पहले से ही तय कर लिया था इसलिए पीनट बटर में बस नाम का लेबल लगाया और बेचना शुरू कर दिया। डॉयरेक्ट मैन्युफैक्टरर से आने वाला पीनट बटर काफी क्रंची था। और लोग भी उन्हीं को ज्यादा ऑडर कर रहे थे इसलिए अल्पीनो ने वही पीनट बटर ऑडर किए और बेचने के साथ-साथ मार्केटिंग भी शुरू कर दी। रिजल्ट काफी सकारात्मक देखने को मिला 2016-17 में उन्होंने 25 लाख रुपए राजस्व हासिल किया। पिनकोड के माध्यम से पती चला कि ये प्रोडेक्ट्स दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में ज्यादा खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पर अब कमी थी सही डिस्टीब्यूशन की, इसके लिए इन्होंने नॉर्थ में 15 डिस्ट्रीब्यूटर्स तैयार किए और एक्सक्लूसिव एग्रीमेंट्स के माध्यम से बटर को बेचा। इससे हर महीने 50 पेटिया बिकने लगीं। सिर्फ इतना ही नहीं इन्होंने देखा कि लोगों को इसके फायदों के बारे में ज्यादा पता नहीं है इसलिए इन्होंने बाहर निकलकर लोगों को, खासकर ब़ॉडीबिल्डर्स को इसके फायदों के बारे में बताया, यहां तक की पीनट बटर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य और फिटनेस फाउंडेशन में भी पेश किया। जिसका परिणाम ये निकला की लोगों ने प्रोडेक्ट के सैंपल लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
तीन वर्षों में बिजनेस ने 5 करोड़ का रिवैन्यु हासिल किया। आपको बता दें कि आज के समय में यह प्रोडेक्ट अमेजन पर सबसे ज्यादा बिकने वालो प्रोडेक्ट्स में से एक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X