फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Most Dangerous Countries: विदेश में पढ़ाई के लिए सोच-समझ कर चुनें देश, ये पांच जगह हैं सबसे खतरनाक!

Thu, 03 Apr 2025 06:00 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 03 Apr 2025 06:00 AM IST
सार

Most Dangerous Countries: जब विदेश में पढ़ाई का सपना देखते हैं, तो देश की सुरक्षा स्थिति बेहद महत्वपूर्ण होती है। कुछ देशों में असुरक्षा, हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता इतनी बढ़ चुकी है कि वहां पढ़ाई करना खतरनाक हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में, जहां एडमिशन लेने से पहले छात्रों को पूरी सुरक्षा स्थिति पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन
5 Most Dangerous Countries for Studying Abroad, Countries You Should Avoid
Most Dangerous Countries - फोटो : freepik

Most Dangerous Countries: सुरक्षित देश चुनना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह आपके भविष्य और करियर को प्रभावित कर सकता है। दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जहां असुरक्षा का माहौल है और इन देशों में एडमिशन लेने से बचना चाहिए। इन देशों में सड़कों पर मर्डर, लूटमार और आतंकी गतिविधियां आम हैं, जो छात्रों के लिए खतरनाक हो सकती हैं। हाल ही में Numbeo ने 146 देशों की अपराध दर के आधार पर रेटिंग जारी की और दुनिया के सबसे असुरक्षित देशों की सूची प्रकाशित की। इस रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ देशों में राजनीतिक अस्थिरता और गैंग युद्ध जैसी समस्याएं अधिक हैं, जो विद्यार्थियों की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल सकती हैं।



इन असुरक्षित देशों में वेनेजुएला, पापुआ न्यू गिनी, हैती, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। यहां की सुरक्षा स्थिति इतनी खराब है कि विदेशी छात्र यहां अपनी जान जोखिम में डाल सकते हैं। 

5 Most Dangerous Countries for Studying Abroad, Countries You Should Avoid
Most Dangerous Countries - फोटो : Adobe stock

वेनेजुएला

वेनेजुएला, जो इन दिनों राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है, दुनिया का सबसे खतरनाक और असुरक्षित देश माना जाता है। हालांकि क्यूएस लैटिन अमेरिका यूनिवर्सिटी रैंकिंग में वेनेजुएला की कुछ यूनिवर्सिटीज को स्थान मिला है, लेकिन फिर भी यहां एडमिशन लेने से बचना चाहिए। वेनेजुएला का सर्वोच्च रैंकिंग वाला संस्थान वेनेजुएला का केंद्रीय विश्वविद्यालय (UCV) है, जो लैटिन अमेरिका में 28वें स्थान पर है।

5 Most Dangerous Countries for Studying Abroad, Countries You Should Avoid
Most Dangerous Countries - फोटो : freepik

पापुआ न्यू गिनी

एशिया और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बीच स्थित पापुआ न्यू गिनी को दूसरा सबसे खतरनाक देश माना गया है। यहां की सुरक्षा स्थिति बहुत खराब है, और इस वजह से विदेशी छात्र यहां पढ़ाई के लिए नहीं आते। हालांकि कुछ लोग पापुआ न्यू गिनी की टॉप यूनिवर्सिटीज में एडमिशन के लिए इच्छुक रहते हैं, जैसे कि यूनिवर्सिटी ऑफ पापुआ न्यू गिनी और डिवाइन वर्ड यूनिवर्सिटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Most Dangerous Countries for Studying Abroad, Countries You Should Avoid
Most Dangerous Countries - फोटो : freepik

हैती

कैरेबियन क्षेत्र का हैती दुनिया का तीसरा सबसे अस्थिर देश है, जहां की सड़कों पर गैंग्स का कब्जा है। यहां के विरोधी इलाकों में जाना बहुत ही खतरनाक हो सकता है। अगर आप इन इलाकों में गए तो हत्या का खतरा भी हो सकता है। यहां की प्रमुख यूनिवर्सिटीज में स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ हैती, फ्रेंको-हाईटियन यूनिवर्सिटी ऑफ केप हैती (UFCH), और अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ कैरेबियन शामिल हैं, जहां ज्यादातर स्थानीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
5 Most Dangerous Countries for Studying Abroad, Countries You Should Avoid
Most Dangerous Countries - फोटो : freepik

अफगानिस्तान

तालिबान की वापसी के बाद अफगानिस्तान में कुछ शांति और स्थिरता जरूर आई है, लेकिन यहां अभी भी इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी सक्रिय हैं, जो इसे चौथा सबसे खतरनाक देश बनाते हैं। अफगानिस्तान की प्रमुख यूनिवर्सिटीज में काबुल पॉलिटेक्निक यूनिवर्सिटी, हेरात यूनिवर्सिटी, अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ अफगानिस्तान, बाख्तर यूनिवर्सिटी, और काबुल यूनिवर्सिटी शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed