{"_id":"58abeb924f1c1b4a55b23b6c","slug":"37-per-cent-vacancy-in-iit-faculty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाने आईआईटी में कितने शिक्षकों के पद खाली ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
जाने आईआईटी में कितने शिक्षकों के पद खाली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी में शिक्षकों के 37 फीसदी पद खाली
देश की 23 आईआईटी में शिक्षकों के 37 फीसदी पद खाली हैं। इस तथ्य का खुलासा सूचना के अधिकार अधिनियम (आरटीआई) से मिली रिपोर्ट से हुआ है। पता चला है कि शिक्षकों के 7744 पद सृजित हैं लेकिन 2672 पद खाली पड़े हैं। महज 5072 शिक्षकों के सहारे पढ़ाई कराई जा रही है। इससे पठन-पाठन और शोध का काम बाधित है।
आईआईटी में शिक्षकों के 37 फीसदी पद खाली
आईआईटी कानपुर के एक प्रोफेसर ने आरटीआई के खाली पदों से संबंधित जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय से मांगी थी। पूछा था कि नई, पुरानी आईआईटी में कितने पद खाली पड़े हैं। इसका जवाब मंत्रालय ने नौ फरवरी 2017 को दिया है। इसके मुताबिक आठ पुरानी आईआईटी में शिक्षकों का जबरदस्त संकट है।
आईआईटी में शिक्षकों के 37 फीसदी पद खाली
10 स्टूडेंटों पर एक शिक्षक की नियुक्ति का मानक अधूरा है। अभी बीटेक के 16 स्टूडेंटों पर एक शिक्षक की नियुक्ति की जा सकी है। पुरानी आईआईटी में शिक्षकों के 36 फीसदी पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी में कितने शिक्षकों के पद खाली
इस पर चिंता भी जताई गई है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। आईआईटी कानपुर में 50 से ज्यादा शिक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। विदेशों में बसे भारतीय मूल के शिक्षकों को स्वदेश वापस लाने की कोशिश चल रही है। एमटेक और पीएचडी स्कॉलर की मदद से बीटेक स्टूडेंटों के पठन-पाठन को सामान्य बनाया जाएगा। इसके सर्कुलर पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
आईआईटी में कितने शिक्षकों के पद खाली
इनसेट
आईआईटी शिक्षकों के खाली पद (फीसदी में)
कानपुर 37
बीएचयू 47
रुड़की 45
खड़गपुर 46
गुवाहाटी 27
मुंबई 35
दिल्ली 35
मद्रास 28
आईआईटी शिक्षकों के खाली पद (फीसदी में)
कानपुर 37
बीएचयू 47
रुड़की 45
खड़गपुर 46
गुवाहाटी 27
मुंबई 35
दिल्ली 35
मद्रास 28
कमेंट
कमेंट X