फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागर हत्याकांड: जिस फ्लैट पर झगड़ा, वह इस महिला के नाम, फिर क्यों भाग रहा सुशील पहलवान?

Wed, 19 May 2021 10:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 May 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Sagar Dhankhar murder case court says allegations are serious it is necessary to interrogate Sushil Pehalwan
सुशील कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अदालत ने पहलवान सागर की हत्या के मामले में फरार ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि आरोपी पर गंभीर आरोप है और मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करनी है। रोहिणी अदालत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जगदीश कुमार ने बचाव पक्ष व अभियोजन पक्ष के तर्क सुनने के बाद अपने फैसले में कहा कि आरोप की गंभीरता व पेश साक्ष्यों से स्पष्ट है कि आरोपी वर्तमान में अग्रिम जमानत पाने का हकदार नहीं है। अदालत ने अभियोजन पक्ष के उस तर्क को स्वीकार कर लिया कि आरोपी के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य है और वह मृतक व उसके साथियों की पिटाई करता नजर आ रहा है। अदालत ने कहा कि पूरे मामले के तथ्य सामने लाने के लिए आरोपी से पूछताछ जरूरी है। इसके अलावा मामले में फरार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करना है और मामले की जांच जारी है ऐसे में वे जमानत आवेदन को खारिज करते है। इससे पूर्व बचाव पक्ष की और से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्घार्थ लूथरा ने अदालत को बताया कि उनका मुवक्किव किसी भी व्यक्तिगत स्पर्द्घा में दो पदक जीतने वाला एक मात्र भारतीय है।
Wrestler Sagar Dhankhar murder case court says allegations are serious it is necessary to interrogate Sushil Pehalwan
सुशील कुमार - फोटो : AmarUjala
उनके मुवक्किल को हत्या के इस मामले में फंसाया जा रहा है। वह निर्दोष है और सभी आरोप झूठे व बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि यह सब उनके मुवक्किल की प्रतिष्ठा नष्ट करने व उसे प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने सुशील का पासपोर्ट भी जब्त करने पर सवाल उठाया। 
Wrestler Sagar Dhankhar murder case court says allegations are serious it is necessary to interrogate Sushil Pehalwan
sushil kumar
उन्होंने कहा कि उनके मुवक्किल को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि पुलिस ने वाहन, हथियार और डंडे समेत सभी चीजें बरामद कर ली हैं। वहीं पुलिस की और से पेश वरिष्ठ सरकारी वकील अतुल श्रीवास्तव ने कहाकि इस बात के पूरे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद है कि आरोपी सुशील स्टिक से हमला कर रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wrestler Sagar Dhankhar murder case court says allegations are serious it is necessary to interrogate Sushil Pehalwan
सुशील कुमार
इसके अलावा आरोपी मृतक को गन के बल पर छत्रसाल पार्किंग में लाया, उन्होंने कहा कि छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में सुशील के अलावा सोनू, सागर धनकड़, अमित भी उसके साथ थे। सुशील को पता है कि सोनू हिस्ट्रीशीटर है और वह काला जेथरिया गिरोह का सदस्य है और कई आपराधिक मामलों में लिप्त है। 
विज्ञापन
Wrestler Sagar Dhankhar murder case court says allegations are serious it is necessary to interrogate Sushil Pehalwan
सुशील कुमार
उन्होंने कहा कि जिस फ्लैट को खाली करवाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया वह याची की पत्नी के नाम पर है। दो माह का किराया न मिलने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के अलावा इनाम भी घोषित किया गया है और वह यदि निर्दोष है तो फरार क्यों है। इसके अलावा उसके विदेश भागने की संभावना के तहत पासपोर्ट को सीज किया गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed