जिस बेटी को मां ने यह कहकर समझाया था कि सूरज सिर्फ डराने के लिए शादी का दबाव बना रहा है, वही बेटी कुछ ही समय बाद इस दुनिया से हमेशा के लिए चली गई। 19 साल की शबनम के सपने अभी उम्र की दहलीज पर ही थे। वह अपने पैरों पर खड़े होने के लिए दुकान में नौकरी करती थी, परिवार की मुश्किलों में हाथ बंटाती थी और जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती थी। लेकिन आरोप है कि शादी से इन्कार करना उसे भारी पड़ गया।
दिल्ली के मोती नगर की एक कपड़ों की दुकान का ट्रायल रूम अब एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे भयावह मंजर बन चुका है। यहीं 14 नवंबर को 19 वर्षीय शबनम का खून से लथपथ शव मिला। उसके गले पर चाकू से वार के निशान थे और पास में खून से सना चाकू पड़ा था।
2 of 12
शबनम की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस दुकान में वह रोजी-रोटी कमाने जाती थी, उसी दुकान के एक छोटे से कमरे में उसकी जिंदगी खत्म हो गई। पुलिस ने इस मामले में 29 वर्षीय सूरज को गिरफ्तार किया है। परिवार का आरोप है कि सूरज शबनम पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इन्कार करने पर उसने शबनम और उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
3 of 12
शबनम की मां संगीता देवी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मां से कही थी दिल की बात, लेकिन किसे पता था कि वह आखिरी चेतावनी होगी
शबनम की मां संगीता देवी के लिए अब वह शुक्रवार जिंदगी का सबसे दर्दनाक दिन बन गया है। उन्होंने बताया कि वारदात से एक दिन पहले शबनम ने उनसे अपने डर और परेशानी का जिक्र किया था। उसने बताया था कि सूरज उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है।
4 of 12
पड़ोसी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वह शादी के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन सूरज उसकी ना सुनने को तैयार नहीं था। एक मां ने बेटी को समझाया कि शायद वह केवल डराने के लिए ऐसा कह रहा होगा। लेकिन संगीता देवी को क्या मालूम था कि वह सच में उसे मार देगा। जिस डर को उन्होंने मामूली समझकर टाल दिया। मांग संगीता देवी ने पीएम, दिल्ली की सीएम और यूपी के सीएम से न्याय की गुहार लगाई है। शव का पोस्टमार्टम हो गया है।
5 of 12
आरोपी सूरज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
शादी से इन्कार करने पर आरोपी ने शबनम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के सुदामापुरी में 19 वर्षीय शबनम की हत्या में पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया है। परिवार का आरोप है कि शादी से इनकार करने पर उसकी बहन के देवर सूरज ने उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि इसी रंजिश में सूरज ने दुकान के ट्रायल रूम में शबनम की हत्या की।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी कथित तौर पर शबनम को थप्पड़ मारते और बाल पकड़कर ट्रायल रूम की ओर घसीटते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने रविवार शाम उसे पटेल नगर से गिरफ्तार किया। वहीं, मामले में परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका और घटनाक्रम को लेकर भी जांच की जा रही है।