राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन बुधवार देर रात अचानक हिंसक हो गया। दिनभर शांतिपूर्ण माहौल के बाद देर रात पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी भिड़ंत हुई। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई पत्थरबाजी में दो सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) और चार पुलिसकर्मी घायल हुए। उन्होंने यह भी बताया कि कई असामाजिक तत्व प्रदर्शन स्थल पर घुस आए थे। जानकारी सामने आई है कि प्रदर्शनकारियों ने सहायक पुलिस आयुक्त विवेक भगत पर नुकीली वस्तु से हमला किया।
2 of 12
छात्रों का विरोध प्रदर्शन बुधवार देर रात अचानक हिंसक हो उठा
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली पुलिस के एक मुख्य आरक्षक को भी भीड़ में नुकीली वस्तु (चाकू जैसी) मारी गई। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल भी किया। इसका वीडियो सामने आया है।
3 of 12
हमले में घायल इंस्पेक्टर नंदकिशोर
- फोटो : ani
कल जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर नंदकिशोर ने कहा कि मैं जंतर-मंतर पर नाइट ड्यूटी पर था। भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि मुझे गाड़ी पार्क करने की जगह नहीं मिल रही थी। मुझे हनुमान मंदिर रोड पर एक जगह मिली; उसके बाद मैं वहां से पैदल जा रहा था। वहां बहुत सारे छात्र थे। मुझे डर नहीं लगा क्योंकि वे छात्र थे, जब मैं संसद मार्ग पहुंचा, तो वहां लगभग ढाई हजार लोगों की भीड़ थी फिर वे अचानक गुस्से में आ गए और मेरी तरफ़ बढ़ने लगे, यह कहते हुए कि आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं; हम पर हमला हो रहा है... फिर उन्होंने मुझे पीछे से लात मारी और घूंसे मारने लगे। मुझ पर हमला करने वाले लगभग 150 लोग थे, एक पुलिस टीम ने मुझे बचाया। मुझे RML अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीनियर अधिकारी भी घायल हुए हैं, ये वे छात्र नहीं हैं जिन्होंने पुलिस की वर्दी या CRPF के जवानों को देखकर लोगों पर इस तरह हमला किया हो; वे वर्दी वालों को निशाना बना रहे हैं। वे असामाजिक तत्व हैं, जो भी वर्दी में दिखता है, चाहे वह रैपिड एक्शन फोर्स का हो, पुलिस का हो या CRPF का, उसे देखते ही पीटा जा रहा है। वहां पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया, जो भी अकेला जा रहा है, उसे वे निशाना बना रहे हैं।
4 of 12
छात्रों का विरोध प्रदर्शन बुधवार देर रात अचानक हिंसक हो उठा
- फोटो : पीटीआई
घटना के बाद अस्पताल अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि एक सहायक पुलिस आयुक्त को RML अस्पताल लाया गया था। कनॉट प्लेस के सहायक पुलिस आयुक्त विवेक भगत को डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया। उन्हें सिर में चोट और शरीर पर कई जगह खरोंचें आई थीं। अस्पताल ने बताया कि उनके सिर के पिछले हिस्से में सूजन थी और उन्होंने कान से खून आने व उल्टी होने की बात बताई।
5 of 12
जंतर मंतर पर तैनात पुलिस बल
- फोटो : पीटीआई
घायल पुलिसकर्मी का उपचार
अस्पताल के बयान के अनुसार, विवेक भगत की शल्य चिकित्सा विभाग की टीम ने जांच की। उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्रदान की गई। जांच में उनके शरीर के ऊपरी और निचले अंगों तथा कंधे पर खरोंचें पाई गईं। बाद में, उन्होंने AIIMS, नई दिल्ली में आगे का इलाज कराने की इच्छा जताई। इसके बाद उन्हें RML अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।