फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanjhawala Case : कार से ढाई किमी घसीटने के बाद आरोपियों ने देख लिया था युवती का हाथ, पीसीआर देख भागे

Wed, 04 Jan 2023 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 04:18 AM IST
विज्ञापन
Kanjhawala : After dragging the car for two and a half km, the accused saw the hand of the girl
दिल्ली कंझावला कांड - फोटो : अमर उजाला

शनि बाजार रोड, किशन विहार में देश को हिला देने वाली सड़क दुर्घटना मात्र 25 सेकेंड की है। कार सवार आरोपियों को पता था कि उन्होंने स्कूटी सवार युवतियों को टक्कर मार दी है। इसके बाद ये मौके से भाग लिए। घटनास्थल से ढाई किलोमीटर चलने के बाद आरोपियों को लगा कि कार में कुछ अटका हुआ है। इन्होंने बाहर झांककर देखा तो कार के नीचे बाहर निकला युवती का हाथ दिखाई दिया। वह कार से उतरने लगे तभी उन्होंने कुछ दूरी पर पीसीआर गाड़ी खड़ी देखी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। 


 

Kanjhawala : After dragging the car for two and a half km, the accused saw the hand of the girl
कंझावला कांड में सामने आया मृतका की मां का बयान - फोटो : अमर उजाला

ये खौफनाक खुलासा युवती को 13 किमी तक घसीटने वाले आरोपियों ने पूछताछ में किया है। घटनास्थल पर आरोपी अपने दोस्त को और मृतका अपनी सहेली को छोड़ने आई थी। मोबाइल की कॉल डिटेल से पता लगा है कि आरोपियों व मृतका और उसकी सहेली का आपस में कोई संबंध नहीं था।

Kanjhawala : After dragging the car for two and a half km, the accused saw the hand of the girl
कंझावला एक्सीडेंट - फोटो : Self

आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि पीसीआर को देखकर वह मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद वह कार को घुमाते हुए सुनसान जगह पर पहुंच गए। इस दौरान कार सुल्तानपुरी, अमन विहार, प्रेम नगर व कंझावला थाना इलाके से गुजरी। आरोपियों को दो पिकेट मिलीं। जब आरोपियों को लगा कि युवती कार से गिरी नहीं है तो उन्होंने कार से जानबूझकर दो बार यू-टर्न लिया। दूसरे यू-टर्न में युवती कार से नीचे गिर गई। इसके बार आरोपी कार मालिक आशुतोष के घर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanjhawala : After dragging the car for two and a half km, the accused saw the hand of the girl
कंझावला कांड के कातिल - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सभी नए वर्ष के मौके पर मुरथल में सुखदेव के ढाबे पर खाना खाने गए थे। वहां भारी भीड़ थी, इस कारण उन्हें खाना नहीं मिला। ऐसे में ये मुरथल से भूखे वापस आ गए। इसके बाद ये पीरागढ़ी गए और वहां खाना खाया। फिर ये अपने दोस्त मनोज मित्तल को छोड़ने किशन विहार जा रहे थे। वहीं पर इन्होंने स्कूटी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Kanjhawala : After dragging the car for two and a half km, the accused saw the hand of the girl
कंझावला हादसा - फोटो : Self

कॉल डिटेल में युवती से संबंध नहीं मिला : बाहरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पांचों आरोपियों व युवती व उसकी सहेली की कॉल डिटेल निकाली थी। कॉल डिटेल से पता लगा कि आरोपियों की युवती से कभी बात नहीं हुई और न ही संपर्क में थे। पुलिस ने आरोपियों की कई जगह की लोकेशन भी देखी है। आरोपियों की मुरथल के अलावा दिल्ली में अलग-अलग जगह पर लोकेशन मिली है। आरोपियों ने बयान में भी यह कहा है कि वह युवती व उसकी सहेली से कभी नहीं मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed