फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस्रायली दूतावास: धमाके में कम तीव्रता वाले मसाला बम का इस्तेमाल, लोहे की गोलियों से टूटा था कार का शीशा

Sat, 30 Jan 2021 12:17 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Jan 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
israel embassy blast low intensity spice bomb used in the blast
israel embassy blast - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में इस्रायली दूतावास के पास हुआ बम धमाका भले ही कम तीव्रता वाला हो मगर इसे आतंकी वारदात का जा सकता है। ये भी कहा जा सकता है कि जानबूझकर इस्रायली दूतावास के पास बम धमाका किया गया है। कम तीव्रता वाला बम धमाका मसाला बम से किया गया है। ये बम प्लास्टिक वाली थम्स-अप की केन में रखा हुआ था। थम्स अप केन को पॉलिथीन में लपेटा हुआ था।  

 
israel embassy blast low intensity spice bomb used in the blast
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया बम के अंदर बॉल बियरिंग की थीं। ऐसे में माना जा रहा है बम धमाका होने के बाद उससे निकली बॉल बियरिंग से कारों के शीशे टूटे हैं। जिस जगह बम धमाका हुआ था वहां से करीब 25 मीटर की दूरी पर तीनों कारों पार्क थी। बॉल बियरिंग से कारों के शीशे टूटे हैं। कारों के अंदर से कुछ बॉल बियरिंग मिली हैं। पुलिस अधिकारियों की मानते तो बम धमाका बंगला नंबर पांच के पास सर्विस लेन व बंगला के बीच की स्थित कच्ची जमीन पर हुआ है। 

israel embassy blast low intensity spice bomb used in the blast
israel embassy blast - फोटो : एएनआई
अधिकारी ने बताया कि जिस जगह बम धमाका हुआ उस समय जगह पर पांच से छह इंच गड्ढा हो गया था। गड्ढे के पास पुलिस को कुछ विस्फोटक भी मिला है। बम धमाके वाली जगह पर घास उगी हुई थी। पास में कई गमले जैसे रखे हुए थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसके अलावा घटनास्थल व आसपास के इलाके से कोई और बम नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये किसी की जानबूझकर शरारत है और वह दिखाना चहाता था कि आतंकी कुछ भी कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
israel embassy blast low intensity spice bomb used in the blast
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फोरेंसिक टीम को लाल किले से बुलाया गया था
इजरायली दूतावास के पास बम धमाके से पहले रोहिणी स्थित एफएसएल की टीम लाल किले में सैंपल एकत्रित कर रही थी। जैसे ही बम धमाके की सूचना मिली तो इस टीम को मौके पर बुला लिया गया था। इस टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत सैंपल उठा लिए थे। इस टीम के एक अधिकारी ने बताया कि मौके से कुछ विस्फोटक के अलावा बॉल बियरिंग व कार के टूटे शीशे एकत्रित किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
israel embassy blast low intensity spice bomb used in the blast
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
धमाके से पहले सुरक्षा एजेंसियों को आया कॉल
सूत्रों का कहना है कि किसी व्यक्ति ने बम धमाके से पहले सुरक्षा एजेंसियों को कॉल किया था। एजेंसियां कुछ कर पातीं, उससे पहले ही धमाका हो गया। हालांकि इस दावे की किसी भी अधिकारी या सुरक्षा एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के महीने में खुफिया एजेंसियों ने भारत में रहने वाले इस्राइली नागरिकों पर हमले का अलर्ट जारी किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed