{"_id":"604a1b288ebc3ed37a20454f","slug":"huge-crowd-of-devotee-on-mahashivrati-in-temples-see-pictures-blessing-by-offering-jalabhishek","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में महाशिवरात्रिः मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, लगा भक्तों का तांता, तस्वीरों में देखें भक्ती के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में महाशिवरात्रिः मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, लगा भक्तों का तांता, तस्वीरों में देखें भक्ती के रंग
Thu, 11 Mar 2021 06:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 11 Mar 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
भक्तों ने भगवान शंकर का किया जलाभिषेक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में धूमधाम से मनाया गया। भगवान शंकर के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर वरदान मांगा।
दिल्ली के तिलक नगर स्थित शिव मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने के लिए मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बेलपत्र, धतूरा, शहद, दूध, जल, पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर मनोकामना पूरी करने की कामना की। सुयोग्य वर की चाह में युवतियों ने व्रत रखा और भगवान शिव की आराधना की।
जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
शास्त्रों में भी महाशिवरात्रि का उल्लेख मिलता है। धर्माचार्यों का कहना है कि शिव का दर्शन पाने में वही समर्थ हो सकते हैं, जो बड़े-छोटे के बीच भेदभाव नहीं करते। अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष से रहित मन में ही सच्चाई वास करती है। भगवान शिव को श्मशान का निवासी, विरक्त तथा सन्यासी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीत नगर गुफा मंदिर में जल चढ़ाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के घंटेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, गुफावाला मंदिर, गीता भवन स्थित मंदिर, सुदर्शन मंदिर, प्रेम मंदिर, माता शीतला मंदिर, प्रकाशपुरी आश्रम आदि मंदिरों व शिवालयों में श्रद्धालुओं ने महाशिवरात्रि पर व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
बाबा प्रकाश पुरी आश्रम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार।
- फोटो : अमर उजाला
समाजसेवियों व धार्मिक संस्थाओं द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव की स्तुति भी की। महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिरों, आश्रम, शिवालयों व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात किए थे।