फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काला जठेड़ी: केबल ऑपरेटर से क्राइम कनेक्शन तक, पढ़ें सात लाख के इनामी का खौफनाक इतिहास

Sat, 31 Jul 2021 12:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 31 Jul 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
gangster kala jathedi arrested by special cell of delhi police profile of wanted Sandeep Jathedi From Cable Operator to Crime Connection see photos
सुशील कुमार और काला जठेड़ी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के चर्चित पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आए मोस्ट वांटेड गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सागर धनखड़ हत्याकांड में गैंगस्टर काला जठेड़ी का रिश्तेदार सोनू घायल हो गया था। इस पर काला जठेड़ी ने पहलवान सुशील कुमार को धमकी दी थी। जिसके बाद सुशील कुमार को जान का खतरा बताया था। गैंगस्टर संदीप पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर जठेड़ी पर 7 लाख का इनाम है। इसके ज्यादातर शूटर विदेश में है और विदेश में बैठकर शूटर इस गिरोह को चला रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने काला जठेड़ी पर मकोका लगाया हुआ है और वह एक दशक से अपराध की दुनिया पर राज कर रहा है।आइए जानते हैं काला जठेड़ी की क्राइम कुंडली के बारे में। 


काला जठेड़ी पर 7 लाख का इनाम
हरियाणा के सोनीपत जिले के राई थाना इलाके के जठेड़ी गांव का रहने वाला संदीप उर्फ काला पर 7 लाख रुपये का इनाम है। अजमेर जेल में बंद और पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कमान काला जठेड़ी ही संभाल रहा है। दिल्ली समेत 4 राज्यों में इस गैंग का वर्चस्व है। लॉरेंस बिश्नोई तब सुर्खियों में आया था, जब 2018 में उसने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। गुड़गांव पुलिस ने गैंग के शूटरों को गिरफ्तार किया था, जो मुंबई में सलमान के घर की रेकी करके आए थे। कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने इन दोनों गैंगस्टर को मिलाया था।
 
gangster kala jathedi arrested by special cell of delhi police profile of wanted Sandeep Jathedi From Cable Operator to Crime Connection see photos
काला जठेड़ी - फोटो : अमर उजाला
केबल ऑपरेटर से बन गया गैंगस्टर
12वीं तक पढ़ा संदीप उर्फ काला पहले केबल ऑपरेटर था, लेकिन जून 2009 में उसने रोहतक के सांपला में लूट के दौरान हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद रंजिश के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर मार्च 2010 में सोनीपत के गोहाना में हत्या व छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज हुई। कभी किसी दोस्त की रंजिश के चलते हत्या करना तो कभी रंगदारी के लिए। साल 2015 व 2016 में दो हत्या व हत्या के प्रयास के दो मामलों में उसे सजा हो चुकी है। वह उम्रकैद की सजा काट रहा है, लेकिन जेल में रहकर ही बाहर गैंग चला रहा था। इसीलिए उसे झज्जर जेल से गुरुग्राम की भोंडसी जेल शिफ्ट किया गया था।आरोप है कि वह जेल में रहकर ही गैंग चला रहा था। बाद में 1 फरवरी को फरीदाबाद कोर्ट में पेशी के बाद जाते समय गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बदमाशों ने पुलिस वैन पर हमला कर संदीप को छुड़ा लिया था। हमले में गुरुग्राम पुलिस का एएसआई जितेंद्र व सिपाही कृष्ण गोपाल घायल हो गए थे। क्राइम ब्रांच टीम ने हमले के तुरंत बाद भनकपुर के पास एनकाउंटर में तीन बदमाशों को पकड़ लिया था। हालांकि संदीप उर्फ काला जठेड़ी भाग निकला था।

 
gangster kala jathedi arrested by special cell of delhi police profile of wanted Sandeep Jathedi From Cable Operator to Crime Connection see photos
काला जठेड़ी - फोटो : amar ujala
हाल ही में सुर्खियों में सामने आया था
काला जठेड़ी चार जून को उस समय सुर्खियों में आ गया था जब ओलंपियन सुशील कुमार ने जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या की थी। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई थी कि सुशील कुमार के काला जठेड़ी से संबंध है। वह सुशील के छोटे भाई की शादी में उसके गांव गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
gangster kala jathedi arrested by special cell of delhi police profile of wanted Sandeep Jathedi From Cable Operator to Crime Connection see photos
सुशील कुमार और काला जठेड़ी - फोटो : अमर उजाला
काला जठेड़ी ने सुशील कुमार को दी थी धमकी
चार जून को छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी का एक रिश्तेदार सोनू घायल हो गया था। आरोप है कि सोनू के घायल होने के बाद जठेड़ी ने पहलवान सुशील को धमकी दी थी। पुलिस सूत्रों को माने तो 18 दिन की फरारी के दौरान सुशील कुमार गैंगस्टर से सुलह करने के कोशिश करता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। यही नहीं, दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, सुशील कुमार ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी से अपनी जान को खतरा बताया था। 
 
विज्ञापन
gangster kala jathedi arrested by special cell of delhi police profile of wanted Sandeep Jathedi From Cable Operator to Crime Connection see photos
सुशील कुमार और काला जठेड़ी - फोटो : अमर उजाला।
सोनू को बेटा मानता है काला जठेड़ी
इसके बाद गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने सुशील कुमार पर पैसे के लिए फ्लैट बेचने का दबाव और बढ़ा दिया। सुशील ने सागर धनखड़ और वहां रहे अन्य लोगों को फ्लैट खाली करने को कहा, तो जठेड़ी गैंग के लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ गया। इसके बाद सुशील कुमार ने अपने साथियों के साथ सागर की छत्रसाल स्टेडियम में पिटाई कर हत्या कर दी थी। अपनी धमक दिखाने के लिए सुशील कुमार ने वीडियो भी बनवाया था। वहीं, सुशील कुमार के इस फ्लैट में गैंगस्टर काला का भांजा सोनू भी रहता था, जोकि इस मारपीट में घायल हो गया। 15 से ज्यादा मामलों में आरोपी सोनू को गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी भांजे के साथ अपना बेटा मानता है और उस पर सुशील के हमले से वह और बौखला गया। अभी सुशील जेल में है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed