{"_id":"6025fea98ebc3ee923750ed9","slug":"fraud-case-filed-against-dancer-sapna-chaudhary-movie-company-accused-of-stealing-data","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मशहूर डांसर सपना चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में होंगी गिरफ्तार! बोलीं-ऐसा नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशहूर डांसर सपना चौधरी की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में होंगी गिरफ्तार! बोलीं-ऐसा नहीं है
Fri, 12 Feb 2021 12:27 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
सपना चौधरी(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ एक मूवी कंपनी ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कंपनी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
कंपनी का आरोप है कि काम मांगने के लिए सपना चौधरी ने कंपनी के साथ समझौता किया, लेकिन बाद में उन्होंने समझौता शर्तों को तोड़ा और कंपनी के एक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से कंपनी के ग्राहकों की निजी जानकारी की चोरी करवाई।
sapna choudhary
- फोटो : social media
उस कर्मचारी की मदद से कंपनी को बिना बताए एक दूसरी ब्रांच खोली गई। जिसके बारे में कंपनी से अनुमति नहीं ली गयी। सपना चौधरी ने आरोप को निराधार बताया और कहा कि समय आने पर सब कुछ साफ हो जाएगा। पी एंड एम मूवी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन चावला ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sapna choudhary
जिसमें निदेशक ने सपना चौधरी, उसके परिवार के सदस्यों के अलावा उसकी कंपनी के एक कर्मचारी पर ठगी, धोखाधड़ी सहित अन्य आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया कि वर्ष 2017 में सपना कंपनी के पास काम मांगने के लिए आयी थी। वर्ष 2020 तक सब कुछ ठीक चला। हालांकि बीच-बीच में सपना अलग-अलग कारणों से कंपनी से पैसा लेती रही। कई बार निदेशक ने अपने परिचितों से सपना को पैसे दिलवाए।
विज्ञापन
सपना चौधरी
- फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
आरोप है कि वर्ष 2020 में सपना ने कंपनी के साथ दोबारा समझौता किया। इसके बाद कर्मचारी नितिन के साथ मिलकर साजिश के तहत कंपनी के ग्राहकों का डेटा चोरी कर लिया। इसके बाद सपना ने इस कंपनी के नाम पर ही दूसरी कंपनी खोल ली। जिसकी देखरेख नितिन करता है। इसकी वजह से कंपनी को करीब 3.5 करोड़ का नुकसान हुआ है।