फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी ने नया घर खरीदने के बहाने लिए थे रुपये, नहीं लौटाई रकम, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Fri, 12 Feb 2021 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 12 Feb 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
dancer Sapna Chaudhary took money on the pretext of buying a new house
सपना चौधरी - फोटो : Social Media
हरियाणवी गायिका सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के मुताबिक, उन्होंने नया घर खरीदने के बहाने पैसे लिए थे लेकिन लौटाए नहीं। वहीं सपना चौधरी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि समय आने पर सब कुछ साफ हो जाएगा।
dancer Sapna Chaudhary took money on the pretext of buying a new house
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
दर्ज एफआईआर के मुताबिक एक पॉपुलर रियलिटी शो से बाहर होने के बाद सपना चौधरी ने 2018 में एक दोस्त के जरिए चावला से संपर्क किया था और वित्तीय स्थिरता के लिए कंपनी के साथ काम करने में रुचि दिखाई थी। कई दौर की बात के बाद 2018 में चावला और चौधरी के बीच एक समझौता हुआ। नियम और शर्तों के अनुसार, सपना शिकायतकर्ता कंपनी के अलावा किसी अन्य कंपनी के साथ काम नहीं कर सकती थी। 
 
dancer Sapna Chaudhary took money on the pretext of buying a new house
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
मई 2018 में सपना और उनके भाई ने तत्काल जरूरत बताकर चावला से 50 रुपये लाख मांगे। इस पर उन्हें 25-25 लाख के दो चेक दिए गए। अगस्त में उन्होंने 10 लाख और सितंबर में 3 लाख रुपये चावला के लौटा दिए। उन लोगों ने चावला से नवंबर में 1.5 लाख रुपये फिर लिए और इस तरह कुल 38.5 लाख रुपये ले लिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
dancer Sapna Chaudhary took money on the pretext of buying a new house
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
शिकायत में कहा गया है कि चौधरी ने नया घर खरीदने के बहाने चावला से लोन का भी इंतजाम करवा लिया लेकिन कई वादों के बावजूद बकाया रकम नहीं लौटाई। जनवरी 2020 में चावला और चौधरी के बीच एक और समझौता हुआ जिसमें शिकायतकर्ता और उसके सहयोगियों से लिए गए पूरे लोन की रकम का जिक्र था और यह पुष्टि की गई थी कि शिकायतकर्ता की 3.5 करोड़ की राशि उनके पास लंबित है। 
 
विज्ञापन
dancer Sapna Chaudhary took money on the pretext of buying a new house
सपना चौधरी
चावला का आरोप है कि मार्च 2020 में उन्हें पता चला कि चौधरी ने गुरुग्राम में उनकी कंपनी का ब्रांच ऑफिस खोला है और उनके इस वेंचर में उनका एक कर्मचारी भी शामिल है। एफआईआर में कहा गया कि आरोपियों ने विश्वासघात किया और विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान मिली भारी भरकम रकम में हेरफेर की गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed