{"_id":"607bad31ba37db0994029722","slug":"detective-harpal-had-given-indian-whatsapp-numbers-to-pakistani-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासा: जासूस हरपाल ने ही अपने पाकिस्तानी आका को दिए थे भारतीय व्हाट्सएप नंबर, सामने आया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: जासूस हरपाल ने ही अपने पाकिस्तानी आका को दिए थे भारतीय व्हाट्सएप नंबर, सामने आया सच
Sun, 18 Apr 2021 09:23 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Apr 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
harpal singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरणतारण, पंजाब निवासी हरपाल सिंह (35) के रूप में हुई है। आरोपी सेना के बेस, उनके मूवमेंट, आर्मी और बीएसएफ पोस्ट और बंकरों की जानकारी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को पहुंचा रहा था। इसके बदले उसे हवाला के जरिये लाखों रुपये की रकम मिलती थी।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरपाल सिंह को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी के पास से सेना की जानकारी से जुड़े गोपनीय दस्तावेज, एक मोबाइल फोन, सिमकार्ड और बस की यात्रा के दो टिकट बरामद किए हैं। इसके मोबाइल से पाकिस्तान में बैठे इसके आका जसपाल जो लाहौर है, उसका पता चला है। जसपाल ने ही सोशल मीडिया के जरिये हरपाल को अपने जाल में फंसाया था। हरपाल ने बताया है कि उसे बाद में पता चला था कि जसपाल पाकिस्तान में बैठा है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
जासूस हरपाल सिंह गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के प्रयास और झगड़े के मामलों में शामिल हरपाल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह एक कारखाने में मशीन ऑपरेटर की नौकरी करता था। पिछले साल मैसेंजर एप के जरिये उसकी बातचीत लाहौर, पाकिस्तान में बैठे जसपाल से हुई। जसपाल ने उसे मोटी रकम देने का लालच देकर भारतीय सेना की जानकारी देने के लिए कहा। शुरूआत में हरपाल को लगा कि जसपाल शायद भारत में ही बैठा है। वह जासूसी करने के लिए तैयार हो गया। उसने अक्तूबर-नवंबर माह से जासूसी शुरू कर दी। आरोपी तभी से लगातार पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपाल
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी को हवाला के जरिये अब तक कितने रुपये मिले, पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पूछताछ के दौरान हरपाल ने बताया कि जसपाल ने उसे कौम का वास्ता देकर यह काम करने के लिए तैयार किया था। जसपाल से लगातार बातचीत होने के बाद हरपाल को ओमान जाने का मौका मिला। वहां उसकी मुलाकात जसपाल से हुई। जसपाल ने हरपाल को अपने मिशन के बारे में बताई। हरपाल ने जसपाल को भारतीय मोबाइन नंबरों के व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध करवाए। इन नंबरों के जरिये हरपाल और जसपाल की सीधे बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
व्हाट्सएप
- फोटो : पिक्साबे
जसपाल के कहने पर हरपाल ने यह नंबर उपल्ध करवाए थे। ऐसा करने से यह लोग सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस की आंख में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद मोबाइल को फोरेंसिक एक्सपर्ट के पास भेज दिया है। उसकी मदद से पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी जसपाल के अलावा और किन-किन लोगों के संपर्क में था। जांच के दौरान पता चला कि पंजाब में हरपाल के खिलाफ हत्या के प्रयास और झगड़े के कुछ मामले दर्ज हैं।