फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक: महिला और चार बच्चों की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा, सच जानकर पुलिस भी हैरान

Sat, 22 Jan 2022 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Jan 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
Delhi Seemapuri mother and four kids death Case Big Revealing In Post Mortem Report Woman And Her Four Children Died Of Suffocation
महिला और चार बच्चों की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में महिला और उसके चार बच्चों की मौत अंगीठी के धुएं के कारण दम घुटने से हुई। बृहस्पतिवार को पांचों शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया गया। शुरूआती रिपोर्ट में कहा गया है कि चारों की मौत दम घुटने से हुई है। हालांकि पुलिस को अभी विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। जिसमें पता चलेगा कि उन्हें कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था। बुधवार दोपहर में राधा नाम की महिला और उसके चार बच्चे कोमल, नितिन, रोशनी व आरव का शव कमरे से मिला था। शुरुआत में आशंका जाहिर की जा रही थी कि राधा के पति मोहित ने परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी है। वह भी परिवार के साथ कमरे में सो रहा था लेकिन वह बच गया था। पुलिस ने दो दिन तक उसे हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया है। जांच के दौरान कमरे से अंगीठी को जब्त किया गया था। पुलिस ने इस मामले में लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर जांच में जुटी है। 
Delhi Seemapuri mother and four kids death Case Big Revealing In Post Mortem Report Woman And Her Four Children Died Of Suffocation
seemapuri 5 deaths - फोटो : अमर उजाला
क्या था पूरा मामला...
पुरानी सीमापुरी इलाके के एक मकान में बुधवार दोपहर को राधा (32), उसके बच्चे कोमल (11), नितिन (8), रोशिनी (6) और छोटा बेटा आरव (4) मृत मिले थे। कमरे में सर्दी से बचने के लिए अंगीठी जली हुई थी। वारदात के समय कमरे में महिला का पति मोहित भी मौजूद था। घटना में वह बच गया।
Delhi Seemapuri mother and four kids death Case Big Revealing In Post Mortem Report Woman And Her Four Children Died Of Suffocation
seemapuri 5 deaths - फोटो : अमर उजाला
आरोप लगे कि मोहित ने ही सभी की हत्या कर इसे हादसे की शक्ल देने का प्रयास किया। इसी आधार पर पुलिस ने मोहित को हिरासत में लिया और पूछताछ में जुट गई। अब पोस्टमार्ट की शुरूआती रिपोर्ट में कहा गया है कि चारों की मौत दम घुटने से हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Seemapuri mother and four kids death Case Big Revealing In Post Mortem Report Woman And Her Four Children Died Of Suffocation
seemapuri 5 deaths - फोटो : अमर उजाला
हालांकि महिला का पति मोहित कालिया लगातार खुद को बेकसूर बता रहा था। उसका दावा था कि वह घटना वाली रात को अपने कमरे पर ही बच्चों के साथ सो रहा था। उसने शराब पीने के अलावा गांजा भी पिया हुआ था।
विज्ञापन
Delhi Seemapuri mother and four kids death Case Big Revealing In Post Mortem Report Woman And Her Four Children Died Of Suffocation
seemapuri 5 deaths - फोटो : अमर उजाला
ठंड अधिक होने के कारण कमरे में अंगीठी जल रही थी। अधिक शराब पीने के कारण उसे बार-बार पेशाब आ रहा था। इसके लिए वह कई बार उठकर कमरे से बाहर निकला। मोहित का दावा है कि इसी वजह से उसकी जान बची।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed