फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहिणी कोर्ट में फायरिंग: जमीन पर बिखरा खून और चीखते-चिल्लाते लोग, दिल दहला देंगी ये खौफनाक तस्वीरें

Fri, 24 Sep 2021 03:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Sep 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
Delhi Rohini court shootout news assailants opened fire at gangster Jitender Mann Gogi many attackers died says Delhi Police see photos
रोहिणी कोर्ट में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी दिल्ली की रोहिणी कोर्ट गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। शुक्रवार दोपहर को कोर्ट में अचानक फायरिंग होने लगी, फायरिंग की घटना होते ही सनसनी फैल गई। दरअसल, गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पेशी पर आया था, इसी दौरान वकील बनकर आए दो बदमाशों ने गोगी पर हमला कर दिया। गोलीबारी में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो बदमाश शामिल हैं। यह घटना कोर्ट रूम नंबर 207 में हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार कोर्ट रूप में 35 से 40 राउंड गोलियां चली हैं। पुलिस ने दो हमलावरों को मार गिराया है। गोलीबारी के दौरान कोर्ट में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। गोलियों की आवाज के बीच लोग चीखने चिल्लाने लगे। घटनास्थल पर खून ही खून बिखरा था। शूटआउट में एक महिला वकील भी घायल हुई है। घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर टिल्लू गैंग के थे। 

Delhi Rohini court shootout news assailants opened fire at gangster Jitender Mann Gogi many attackers died says Delhi Police see photos
Delhi Rohini court shootout - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर आम दिनों की तरह काम हो रहा था। इसी दौरान कोर्ट रूम नंबर 207 में गोलियां चलने लगीं। वकील के बनकर आए टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो बदमाशों ने नामी गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। 

Delhi Rohini court shootout news assailants opened fire at gangster Jitender Mann Gogi many attackers died says Delhi Police see photos
जितेंद्र गोगी को मारने आया एक बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
गोली लगने से जितेंद्र गोगी घायल हो गया। गोलियां चलते ही हरकत में आए पुलिसकर्मियों ने हमलावरों को घेर लिया और दोनों को मार गिराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Rohini court shootout news assailants opened fire at gangster Jitender Mann Gogi many attackers died says Delhi Police see photos
कोर्ट रूम में गोलीबारी के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला वीडियो ग्रैब
मीडिया से बात करते हुए एक वकील ने बताया कि जब हमला हुआ तो जज और जितेंद्र के बीच में मात्र एक मीटर का फासला था। यहीं पर ताबड़तोड़ गोलियां चलीं और ये भी कहा जा रहा है कि एक महिला वकील भी घायल हुई है।
विज्ञापन
Delhi Rohini court shootout news assailants opened fire at gangster Jitender Mann Gogi many attackers died says Delhi Police see photos

बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था रहती है और सबकी गेट पर ही चेकिंग होती है। चूंकि हमलावरों ने वकील की ड्रेस पहनी हुई थी तो माना जा रहा है कि इस वजह से वो लोग आसानी से सुरक्षा चेकिंग से बच निकले। हालांकि यहां यह सवाल उठता है कि वह दोनों हथियार लेकर चले आए और किसी को पता तक नहीं चला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed