फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में शूटआउट: रोहिणी कोर्ट में खूनखराबा पहली बार नहीं, देश की इन अदालतों में भी सरेआम हुए कत्ल

Fri, 24 Sep 2021 04:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 24 Sep 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
delhi rohini court shootout firing in indian courts see the full list
कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
दिल्ल्ली की रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। अदालत के अंदर 30-40 राउंड चली गोलियों की गूंज से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जब अदालत के अंदर बदमाश खुलेआम गोलियां चला सकते हैं तो आम आदमी बाहर कैसे सुरक्षित होगा, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी की घटना पहली नहीं है। इससे पहले भी देश की कई अदालतों में सरेआम कत्ल किए गए। इस रिपोर्ट में हम आपको उन हैरतअंगेज वारदात से रूबरू करा रहे हैं। 
delhi rohini court shootout firing in indian courts see the full list
अदालत में हत्या - फोटो : अमर उजाला
जब गोलियों से गूंज उठा बिजनौर कोर्ट
तारीख 19 दिसंबर और साल 2019...दिल्ली की तिहाड़ जेल से शाहनवाज और जब्बार नाम के हिस्ट्रीशीटर्स को पेशी के लिए बिजनौर अदालत में लाया गया था। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए शाहनवाज को कुल 11 गोलियां मारीं, जिनमें एक-एक गोली सिर और पैर में, जबकि बाकी नौ गोलियां पेट व सीने में लगी थीं। वारदात के दौरान जब्बार फरार हो गया, लेकिन इस घटना से पूरे उत्तर प्रदेश में सनसनी फैल गई थी। 

 
delhi rohini court shootout firing in indian courts see the full list
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार की बक्सर अदालत में कैदी की हत्या
आठ मई 2014 के दिन बिहार के बक्सर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए एक कैदी को जान से मार डाला था। वहीं, एक अन्य बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया था। दरअसल, बक्सर जेल से पेशी के लिए दो कैदियों को अदालत लाया गया था। वहां छह हमलावरों ने एक कैदी का कत्ल कर दिया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi rohini court shootout firing in indian courts see the full list
हिसार में कोर्ट में फायरिंग। - फोटो : फाइल फोटो
हिसार में कोर्ट रूम के बाद बदमाश का कत्ल
14 मई 2015 के दिन हरियाणा के हिसार जिला अदालत परिसर में कुख्यात अपराधी संदीप उर्फ बच्ची का कत्ल कर दिया गया था। दरअसल, उस दिन संदीप को पेशी के लिए अदालत लाया गया था। जब उसे कोर्ट रूम में ले जाया जा रहा था तो एक युवक ने पिस्तौल से ताबड़तोड़ गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया था।
विज्ञापन
delhi rohini court shootout firing in indian courts see the full list
कोर्ट के बाहर फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत अदालत परिसर में बदमाश का मर्डर
हरियाणा के सोनीपत में अदालत परिसर में 18 मार्च 2021 को शार्प शूटर बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा की हत्या कर दी गई। इस वारदात को गारद में शामिल एक सिपाही ने ही अंजाम दिया था। उसने शार्प शूटर के सिर पर पिस्टल सटाकर तीन गोलियां मार दीं, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed