दिल्ली की डाबड़ी थाना और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी जीजा-साला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रॉपर्टी डीलर की अवैध संबंध के शक में गोली और चाकू मारकर हत्या की गई थी। मुख्य आरोपी ने खुलासा किया है कि मृतक का उसकी पत्नी से काफी मेलजोल था, जिससे उसे शक था कि दोनों के बीच अवैध संबंध है। इसलिए उसने अपने साले और दोस्त के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू व पिस्टल बरामद कर लिए हैं। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि सात सितंबर को डाबड़ी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर चमन सहरावत की गोली और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई थी। सरेआम हत्या से इलाके में दहशत का महौल हो गया था। स्थानीय डाबड़ी थाना पुलिस ने तुरंत मामले की छानबीन शुरू की।
2 of 5
मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ की टीम को भी आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच में शामिल किया गया। मृतक के परिवार वालों ने डाबड़ी निवासी राजीव गुप्ता और उसके साले संजय पर शक जाहिर किया। तकनीकी जांच के जरिए डाबड़ी थाना पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में कुंवरपाल और राजीव के बारे में जानकारी मिली।
3 of 5
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
डाबड़ी थाना पुलिस ने कुंवरपाल को जबकि स्पेशल स्टाफ ने राजीव को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी राजीव ने बताया कि वह मूलत: मैनपुरी का रहने वाला है। उसके पिता व परिवार के अन्य सदस्य वर्ष 2000 में दिल्ली आए। दसवीं तक पढ़ाई करने के बाद उसने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया।
4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2007 में उसने रीता नाम की युवती से प्रेम विवाह कर लिया। उसने इलाके के लोगों के लिए आकर्षक निवेश योजना शुरू की। इस दौरान उसकी पत्नी का चमन के साथ मेलजोल बढ़ गया। उसे शक था कि उनके बीच अवैध संबंध हैं।
5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा भी हुआ था। लेकिन चमन ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। उसके बाद उसने अपने साले संजय और कंवरपाल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक राजीव पर बिंदापुर थाने में अगवा कर लूटपाट का एक मामला दर्ज है।