फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल में देखिए प्रकृति के रंग, पर्यटन के साथ प्रतियोगिताओं का आनंद

Sat, 20 Feb 2021 05:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 20 Feb 2021 05:44 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : Garden Tourism Festival begind in capital
फूलों के संग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पर्यटन विभाग ने गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में 34वें गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल का आयोजन किया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसका उद्धाटन किया। फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को हरा भरा बनाना और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह फेस्टिवल 13 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।


 

Delhi News : Garden Tourism Festival begind in capital
- फोटो : अमर उजाला

मनीष सिसोदिया ने कहा कि लंबे समय बाद हम मुश्किल के दौर से निकल पाए हैं। कोरोना के अवसाद से बाहर निकलने के लिए उद्यान पर्यटन उत्सव से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी यहां पर अपने परिजनों के साथ आकर प्रकृति का आंनद लें। सेल्फी खिचाएं और सभी को बताएं कि हम कोरोना को हरा चुके हैं। क्योंकि मुश्किल का समय धीरे-धीरे खत्म हो रहा है और दिल्ली के लोग लंबे समय तक इस उत्सव का लुत्फ़ उठा सकें। इसलिए पहले 3 दिनों तक चलने वाला यह उत्सव इस बार 3 हफ़्तों तक चलेगा। 

Delhi News : Garden Tourism Festival begind in capital
- फोटो : अमर उजाला

यह फेस्टिवल हर साल वसंत के मौसम में आयोजित होता है। दिल्ली पर्यटन विभाग ने इस साल फेस्टिवल का विषय प्रकृति के रंग सुनिश्चित किया है। जिसका आयोजन गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज के 22 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल पर किया गया है। यहां पर्यावरणविदों और नागरिकों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi News : Garden Tourism Festival begind in capital
- फोटो : अमर उजाला

पर्यटकों को एक शानदार अनुभव प्रदान करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के फूड स्टॉल भी लगाए गए हैं। फेस्टिवल में पर्यटक सोमवार से शुक्रवार सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक और शनिवार, रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 7.30 बजे तक शामिल हो सकते है। यहां पहुंचने के लिए दर्शकों के लिए साकेत मेट्रो से आयोजन स्थल तक के लिए मुफ्त शटल सेवा भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
Delhi News : Garden Tourism Festival begind in capital
- फोटो : अणर उजाला

गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज में  होने वाले आयोजनों को देखने के लिए लोगों की कमी भी नहीं रहती। इस बार भी दिल्ली सरकार को उम्मीद है कि लंबे समय से घरों में कैद लोग प्रकृति और पर्यावरण के रंग देखने अधिकाधिक संख्या में आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed