दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देकर होटल पहुंचकर आरोपी ने सबसे पहले टीवी पर न्यूज चैनल खोला। यह जानने के लिए उसने जो वारदात की है उसकी खबर चल रही है या नहीं।
थोड़ी देर बाद जब उसकी सीसीटीवी फुटेज समाचार चैनलों ने दिखाई तो उसने रात में रेवाड़ी भागने का प्लान बनाया। हालांकि इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसकी हिस्ट्री में अश्लील फिल्म देखने और व्हाट्सएप कॉल से कॉल गर्ल्स को सर्वेट क्वाटर में बुलाने का भी खुलासा हुआ है।
2 of 11
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि आरोपी यौन संबंध बनाने के बाद किसी तरह का सबूत नहीं छोड़ता था। कॉल गर्ल्स के सर्वेट क्वाटर में बुलाने का खुलासा होने पर कैलाश हिल्स के अपार्टमेंट की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं कि किसकी मिलीभगत से लड़कियां कैलाश हिल के अंदर और आसानी से बाहर चली जाती थीं।
3 of 11
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
क्या सिक्योरिटी में भी उसने सेंध लगाई हुई थी। पुलिस इस बारे में पता करने की कोशिश कर रही है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अपना मोबाइल फोन गांव में गिरवी रखकर आया था।
4 of 11
आईआरएस अधिकारी की बेटी का हैवानियत के बाद कत्ल, सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को गांव से इस मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सेक्सोहलिक नामक मानसिक विकृति से पीड़ित था यानी यौन एडिक्डि था। आरोपी ने आईआरएस अधिकारी की बेटी से दुष्कर्म के दौरान भी कोई सबूत नहीं छोड़े।
5 of 11
आरोपी राहुल मीणा
- फोटो : अमर उजाला
सामान लाने में पैसे की हेराफेरी के साथ चोरी भी करता था आरोपी
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने बताया कि सामान लाने में पैसे की हेराफेरी करने के अलावा साहब के बैग और युवती की मां के बैग से भी पैसे चुराता रहता था। कई बार उसने युवती के कमरे से भी पैसे चुराए हैं।