फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ननद को किया बदनाम: भाभी ने ममेरे भाई से कराया था रिश्ता, पति से हुई अनबन तो कर दिया गंदा काम

Tue, 08 Nov 2022 09:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 08 Nov 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
Delhi crime news Put the obscene photo of the girl on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर

गांधी नगर इलाके में एक महिला ने अपने ममेरे भाई से ननद का रिश्ता करवा दिया। भाभी के कहने पर ननद और ममेरा भाई खूब बातचीत करने लगे, यहां तक वीडियो कॉल भी होने लगी। इस दौरान युवती की भाभी के पति से संबंध बिगड़ गए। बात तलाक तक पहुंच गई। इस बात पर महिला ने अपने ममेरे भाई से ननद के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डलवा दिए। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी युवक को दबोच लिया।

Delhi crime news Put the obscene photo of the girl on social media
woman crime - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस के मुताबिक, 18 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ गांधी नगर इलाके में रहती है। इसके परिवार में भाई-भाभी व अन्य सदस्य हैं। परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। इस दौरान युवती की भाभी अपने ममेरे भाई के लिए ननद का रिश्ता ले आई। शुरुआत में परिवार ने मना किया, लेकिन भाभी के दबाव देने पर परिवार रिश्ते के लिए तैयार हो गया। भाभी के कहने पर ननद ने उसके भाई से पहले फोन पर बातचीत की।

Delhi crime news Put the obscene photo of the girl on social media
प्रतिकात्मक तस्वीर
इसके बाद वीडियो कॉल भी होने लगे। आरोप है कि वीडियो कॉल के दौरान आरोपी युवक ने युवती के कुछ अश्लील स्क्रीन शॉट ले लिये। इस दौरान युवती के भाई और भाभी के बीच मनमुटाव हो गया। बात इतनी बढ़ी की दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई। भाभी अपने घर आ गई। युवती के परिवार ने भी उसका रिश्ता कहीं और कर दिया। शादी की तारीख भी तय की जाने लगी। आरोप है कि भाभी के कहने पर उसके ममेरे भाई ने युवती की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi crime news Put the obscene photo of the girl on social media
फेसबुक और इंस्टाग्राम - फोटो : सोशल मीडिया
उसने इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया और वहां युवती की अश्लील फोटो लगा दी। इसके अलावा दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी ऐसा ही किया गया। यह बात युवती को पता चली तो उसने परिवार को जानकारी दी।
विज्ञापन
Delhi crime news Put the obscene photo of the girl on social media
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। परिवार का आरोप है कि आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। अब पुलिस अधिकारी मामले में समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस परिवार के सारे आरोपों से इंकार कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed