फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमारत गिरी: जिंदगी बनाने आए थे, भ्रष्टाचार के मलबे में दबे; सालभर पहले खाली कराई इमारत में कैसे शुरू हुआ पीजी?

Mon, 07 Sep 2026 12:52 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 07 Sep 2026 12:52 PM IST
सार

दिल्ली में इमारत गिरने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि पांच मंजिला इमारत, 55 वर्ग गज जमीन पर बनी थी, जहां सिर्फ दो मंजिल बनाने की ही इजाजत थी। यही नहीं, यह इमारत एक साल पहले खाली कराई गई थी लेकिन मालिकों ने दो-तीन महीने पहले पुलिस व एमसीडी अधिकारियों की सांठ-गांठ से इसमें फिर से पीजी शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Delhi Building Collapse How a PG Started in a Vacant Building Safety Violation
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ गई है। अब तक इस हादसे में सात लोगों की मौत हो चुकी है। 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जिन लोगों के फंसे होने की आशंका है, उन्हें खोजने की कोशिशें जारी हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद धूल का गुबार उठता दिख रहा है। एमसीडी ने हादसे वाली गली में जर्जर इमारतों को नोटिस जारी किया है। 


दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अनुसार, गिरी हुई इमारत की पहचान पी-14, सत्य निकेतन के तौर पर की गई है। यह एक पुनर्वास कॉलोनी का हिस्सा है और इसका क्षेत्रफल लगभग 55 वर्ग गज है। इस प्रॉपर्टी में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चौथी मंज़िल तक के फ्लोर हैं। बताया जाता है कि यह इमारत 1990 के दशक में बनी थी। 
Delhi Building Collapse How a PG Started in a Vacant Building Safety Violation
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि पांच मंजिला इमारत, 55 वर्ग गज जमीन पर बनी थी, जहां सिर्फ दो मंजिल बनाने की ही इजाजत थी। यही नहीं, यह इमारत एक साल पहले खाली कराई गई थी लेकिन मालिकों ने दो-तीन महीने पहले पुलिस व एमसीडी अधिकारियों की सांठ-गांठ से इसमें फिर से पीजी शुरू कर दिया। 
Delhi Building Collapse How a PG Started in a Vacant Building Safety Violation
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
इसे लेकर पुलिस और स्थानीय निकाय अधिकारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। यही नहीं, इमारत के मालिकों का लालच इतना बढ़ गया कि इसमें अब बेसमेंट भी बनाना चाहते थे और इतने लालच का बोझ भ्रष्टाचार की यह इमारत नहीं झेल पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Building Collapse How a PG Started in a Vacant Building Safety Violation
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमारत गिरने की वजह बेसमेंट के लिए हो रही खोदाई ही माना है क्योंकि इससे इमारत की नींव पर दबाव आ गया था। एमसीडी के ही एक पूर्व अधिकारी के अनुसार, दिल्ली में पिछले दो दिनों में हुई तेज बारिश का पानी इस इलाके और हॉस्टल डेज इमारत के बेसमेंट में भी भर गया था। इसके बावजूद मजदूर काम करते रहे। मृतकों में एक मजदूर भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Delhi Building Collapse How a PG Started in a Vacant Building Safety Violation
दिल्ली में इमारत गिरी, बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला
  • एक चश्मदीद ने बताया, इमारत के खंभे भी कमजोर थे और बिल्डिंग का भार नहीं संभाल पाए।
  • बेसमेंट या दूसरे निर्माण के दौरान नींव, पिलर और दूसरे  हिस्सों में बदलाव की बात भी सामने आ रही है।
  • घटना के बाद एमसीडी ने पास की इमारत जिसमें छात्राओं   का पीजी चल रहा था, खाली कराकर सील कर दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed