Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
Chhath in Delhi: Devotees celebrated Chhath with pomp in Delhi, there was a ruckus at Yamuna Ghats
{"_id":"618bd0b2c44c0e2e7974da8f","slug":"chhath-in-delhi-devotees-celebrated-chhath-with-pomp-in-delhi-there-was-a-ruckus-at-yamuna-ghats","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath in Delhi: दिल्ली में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया छठ, यमुना घाटों पर रही गहमा-गहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath in Delhi: दिल्ली में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया छठ, यमुना घाटों पर रही गहमा-गहमी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 10 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
पूजा करते श्रद्धालु
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में महापर्व छठ बड़े धूम-धाम से मनाया गया। कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा यमुना नदी के घाटों पर पूजा करने की अनुमति नहीं देने के कारण व्रतियों को थोड़ी परेशानी जरूर हुई लेकिन सभी ने पूरे जोश व समर्पण के भाव से महापर्व छठ मनाया। यमुना नदी के कई घाटों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वहां जाने वाले श्रद्धालुओं को लौटा दिया।
2 of 8
यमुना में जहरीले झाग को घाट की तरफ आने से रोकने के लिए बेरिकेड लगाते कर्मी
- फोटो : ANI
कालिंदीकुंज के पास यमुना नदी में जहरीले झाग के बीच जाकर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और सूर्य देव की पूजा की। इस बीच दिल्ली जल बोर्ड ने जहरीले झाग को खत्म करने के लिए पहले पानी का छिड़काव कराया बाद में झाग को घाट तक आने से रोकने के लिए बैरीकेडिंग कर दी। लेकिन लोगों को प्रदूषित पानी के अंदर जाकर पूजा करनी पड़ी।
3 of 8
यमुना घाट पर पहुंचे भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह
- फोटो : ANI
घाटों पर अव्यवस्थाओं को लेकर दिल्ली सरकार पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवेश साहिब सिंह और मनोज तिवारी खास तौर पर हमलावर रहे। प्रवेश साहिब सिंह आईटीओ यमुना घाट पर पुलिस द्वारा लगाई गई बैरीकेड को तोड़कर अंदर चले गए और वहां साफ पानी पहुंचाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
पूजा करने यमुना घाट पर पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी
- फोटो : ANI
इस बीच सांसद मनोज तिवारी भी छठ पूजा करने के लिए सोनिया विहार स्थित यमुना घाट पर पहुंच गए और वहां विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने कहा कि हम डीडीएमए का आदेश नहीं मानेंगे। डीडीएमए का काम यमुना की सफाई करना है ना कि लोगों को वहां तक जाने से रोकना।
विज्ञापन
5 of 8
दिल्ली में एक घाट पर पूजा करतीं व्रती
- फोटो : ANI
राजधानी में यमुना नदी के दोनों ओर किनारे आसपास समेत करीब एक हजार स्थानों पर श्रद्धालु जमा हुए और छठ पूजा की। खरना के बाद व्रतियों ने बुधवार को उपवास रखते हुए शाम को अस्तचलगामी सूर्य को पानी में खड़े होकर प्रणाम किया। तत्पश्चात अर्घ्य के रूप में पूजन सामग्री भावनात्मक रूप से उन्हें समर्पित की। महिलाओं के सिरों पर अर्घ्य के सामान से भरी टोकरियां रखी हुई थी। इस दौरान बच्चों का उत्साह तो स्वयं में देखने योग्य था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।