फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: श्रद्धालु भूल गए अपना स्वास्थ्य, यमुना के जहरीले झाग वाले पानी में डुबकी लगाकर की छठ की शुरुआत

Mon, 08 Nov 2021 05:36 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 08 Nov 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2021 in Delhi people takes holy dip in toxic water of Yamuna River
यमुना की जहरीले झाग वाले पानी में छठ मनाने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला/ANI
नहाय खाय के साथ सोमवार से लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरूआत हो गई है। पूरे देश के साथ साथ राजधानी दिल्ली में भी इसकी धूम देखते बन रही है। लोग हर्षोल्लास के साथ इसे मना रहे हैं। चिंता की बात यह है कि कोरोना और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों से जूझती दिल्ली को देखने के बाद भी दिल्लीवासी अपने स्वास्थ के प्रति सचेत नहीं हैं। 

 
Chhath Puja 2021 in Delhi people takes holy dip in toxic water of Yamuna River
chhath in Yamuna - फोटो : ANI
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा यमुना नदी में छठ मनाने को लेकर लगे प्रतिबंध के बावजूद सोमवार को नहाय खाय के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना नदी के जहरीले झाग वाले पानी में डुबकी लगाकर पर्व की शुरूआत करने पहुंचे। इससे यह तो स्पष्ट है कि आस्था में डूबे लोग अपने स्वास्थ्य के लिए कितने जागरूक हैं।


 
Chhath Puja 2021 in Delhi people takes holy dip in toxic water of Yamuna River
यमुना में फैला प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी के किनारे से आईं ये तस्वीरें न केवल लोगों की लापरवाही, बल्कि प्रशासन के खोखले दावों की पोल भी खोल रही हैं। दावा किया गया था कि यमुना के चारों तरफ पुलिस प्रशासन की किलेबंदी की गई है। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है कि छठ व्रति यमुना किनारे नहीं पहुंच सके। इसके बावजूद लोग यमुना में डुबकी लगा ही रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2021 in Delhi people takes holy dip in toxic water of Yamuna River
chhath in Yamuna
इतना ही नहीं, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने तो डीडीएमए के प्रतिबंध को मानने से ही इनकार कर दिया। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि वो यमुना नदी के घाट पर ही छठ मनाएंगे, अगर कोई ऐसा करने से उन्हें रोक सकता है तो रोक ले।
 
विज्ञापन
Chhath Puja 2021 in Delhi people takes holy dip in toxic water of Yamuna River
यमुना में छठ मनाने पहुंचे लोग - फोटो : ANI
दिल्ली ने बीते दिनों कोरोना की दूसरी लहर में कम नुकसान नहीं सहा है। वहीं, इन दिनों डेंगू का डंक भी तेज हो गया है। ऐसे में जहरीले झाग वाले पानी में लोगों का डुबकी लगाना किसी नहीं समस्या को निमंत्रण देने से कम नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed