फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में नया मोड़: पुजारी ने क्यों नहीं दी सूचना, क्या था मकसद, पुलिस भी इन सवालों में उलझी

Sun, 08 Aug 2021 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Aug 2021 09:52 AM IST
विज्ञापन
Case of murder of girl child in Delhi Cantt Crime Branch investigated the priest room seized the goods
बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली कैंट के पुराना नांगल गांव में 9 साल की बच्ची की मौत के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और पुजारी राधेश्याम के कमरे की गहन जांच की। टीम ने पुजारी के कमरे से जांच के लिए उसके कुछ सामान जब्त किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए सामान को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टीम मौके से सभी सुबूतों को जमा करने के बाद घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। उनका मानना है कि इस मामले की तह तक पहुंचने में फोरेंसिक जांच अहम होगी। पुलिस फोरेंसिक जांच के लिए स्थानीय टीम के अलावा सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (सीएफएसएल) से भी मदद ले रही है। पुजारी के कमरे की जांच के दौरान पुलिस ने उसके बिस्तर पर बिछी चादर, तकिए और उसके पहने गए कपड़े को जब्त कर लिया है।
Case of murder of girl child in Delhi Cantt Crime Branch investigated the priest room seized the goods
श्मशान घाट पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने इलेक्ट्रिशियन से वाटर कूलर का मुआयना कराया था। जिसमें शार्ट सर्किट होने की जानकारी मिली थी। वाटर कूलर मशीन को पहले ही जांच के लिए भेजा गया है। क्राइम ब्रांच उसके रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
 
Case of murder of girl child in Delhi Cantt Crime Branch investigated the priest room seized the goods
जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को पुलिस इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Case of murder of girl child in Delhi Cantt Crime Branch investigated the priest room seized the goods
श्मशान घाट पर पहुंची पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुजारी से पूछताछ सबसे अहम है। बच्ची की मौत के बाद पुजारी ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। इसके पीछे पुजारी का मकसद क्या था। इसके बारे में पुजारी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Case of murder of girl child in Delhi Cantt Crime Branch investigated the priest room seized the goods
कांग्रेसियों ने जंतर-मंतर के पास प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
बच्ची की मां ने पुलिस व कोर्ट में दिए बयान में बताया था कि पुजारी ने उसे पुलिस को सूचना देने से मना किया और कहा कि पोस्टमार्टम में बच्ची के अंगों की चोरी हो सकती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed