Hindi News
›
Photo Gallery
›
Delhi
›
baba ka dhaba kanta prasad and his wife badami devi come back on old dhaba do shut restaurant
{"_id":"60bf44ca8ebc3e9a955d71a3","slug":"baba-ka-dhaba-kanta-prasad-and-his-wife-badami-devi-come-back-on-old-dhaba-do-shut-restaurant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्श से फर्श तक: फिल्मी अंदाज में खोल लिया था रेस्टोरेंट, फिर फुटपाथ पर आया 'बाबा का ढाबा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्श से फर्श तक: फिल्मी अंदाज में खोल लिया था रेस्टोरेंट, फिर फुटपाथ पर आया 'बाबा का ढाबा'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 08 Jun 2021 04:08 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये की लागत से रेस्टोरेंट खोला था, लेकिन कमाई लागत से भी कम हो रही थी। मजबूरी में उसे बंद करना पड़ा। जिसके बाद हम फिर से यहीं लौट गए
विज्ञापन
1 of 6
baba ka dhaba
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाबा का ढ़ाबा के मालिक बुजुर्ग कांता प्रसाद एक बार फिर सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। पहले लॉकडाउन के बाद सोशल मीडिया में छाए कांता प्रसाद ने मालवीय नगर में रेस्टोरेंट खोला था। दूसरे लॉकडाउन में बाबा का नया रेस्टोरेंट बंद हो गया है। अब बाबा अपने ढाबे को फिर से चलाने लगे हैं।
हालांकि, बाबा का कहना है कि उनके पास पैसे की कमी नहीं है, मगर अब बाबा की सहायता के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल होने के बाद बाबा का ढाबा एक बार फिर से चर्चा में बना हुआ है। यू-ट्यूबर गौरव वासन ने अक्टूबर 2020 में बाबा का ढ़ाबा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था।
बाबा रातों-रात लोगों के बीच प्रसिद्घ हो गए थे। वीडियों में बाबा (कांता प्रसाद) अपने ढ़ाबे पर खाने की बिक्री न होने की वजह से दुखी थे और वीडियों में अपनी समस्या बताते हुये रोने लगे। इस वीडियों को लोगो ने सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल किया और कांता प्रसाद की मदद के लिए लोगों की भीड़ मालवीय नगर स्थित बाबा के ढ़ाबा पर जुटने लगी।
2 of 6
बाबा का ढाबा
- फोटो : शुजात आलम
नेता से लेकर अभिनेताओं ने बाबा का ढाबा के सर्मथन में ट्वीट किये और उनकी मदद के लिए लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। बताया जा रहा है कि बाबा को सहायता के रूप में 40 लाख से ज्यादा रुपये मिले थे। दो महीने के अंदर बाबा कांता प्रसाद ने 5 लाख रुपये लगाकर मालवीय नगर में अपने पुराने ढाबे से कुछ ही दूरी पर एक रेस्टोरेंट खोला। वहां पर एक कुक, वेटर और सिक्योरिटी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाये।
3 of 6
कांता प्रसाद
- फोटो : एएनआई
बुजुर्ग कांता प्रसाद ने अमर उजाला संवाददाता को बताया कि उन्हें अपना रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा। लागत के अनुसार खर्चा न निकलने पर बाबा ने फरवरी 15 को अपना रेस्टोरेंट बंद कर दिया और वापस अपने उसी पुराने ढ़ाबे पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बाबा का ढाबा
- फोटो : एएनआई
बाबा ने बताया कि मासिक खर्च लगभग 1 लाख रुपये था, जबकि औसत मासिक बिक्री कभी 40,000 रुपये से अधिक नहीं हुई। कांता प्रसाद के खर्चे में 35000 रुपये रेस्टोरेंट का किराया, 36000 रुपये तीन कर्मचारियों की सैलरी और 15 हजार रुपये राशन, बिजली और पानी के लिए शामिल था।
विज्ञापन
5 of 6
Gaurav Wasan with Baba ka Dhaba owners
- फोटो : Instagram
रेस्टोरेंट पर धीरे-धीरे ग्राहकों का आना कम होता गया और रेस्टोरेंट का खर्चा बढ़ने लगा। इसके बाद बाबा को अपना रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा। वह बताते हैं कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से 17 दिनों के लिए पुराने ढाबे को बंद करना पड़ा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।