फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में

Fri, 25 Dec 2015 12:39 PM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन

मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में

year ender 2015: wife who made their husbands popular

शादी का नाम आते ही सबसे पहले लोग यही सवाल करते हैं कि लड़का क्या करता है? कितना कमाता है और कैसे खानदान का है? लेकिन 2015 में कुछ ऐसी शादियां और जोड़े अचानक चर्चा में आ गए जिनकी पत्निओं के चलते उनके पतिओं को जानने में लोगों की उत्सुकता बढ़ गई। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच पतिओं के बारे में जिन्हें साल 2015 में अपनी पत्नियों की वजह से सुर्खियां मिलीं...

मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में

year ender 2015: wife who made their husbands popular

मई 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद 2015 के फरवरी में दिल्ली विधानसभा के चुनाव हुए। पूरे देश की निगाह इस चुनाव पर थी क्योंकि जहां एक ओर देश की राजधानी में प्रधानमंत्री मोदी के प्रभाव का असर देखने को लोग लालायित थे, वहीं महज तीन साल पहले पार्टी बना राजनति में छा जाने वाले केजरीवाल के लिए ये करो या मरो की लड़ाई थी। मतदान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक अप्रत्याशित चाल चलते हुए देश की पहली महिला आईपीएस अफसर किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर चुनाव को मोदी बनाम केजरीवाल की लड़ाई की जगह केजरीवाल बनाम बेदी की जंग में बदल दिया।

मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में

year ender 2015: wife who made their husbands popular

भारतीय जनता पार्टी ने भले ही क्रेन बेदी के नाम से मशहूर किरण बेदी को तुरूप के पत्ते के तौर दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतारा था लेकिन इंदिरा गांधी की कार उठाने के उनके दावे की ऐसी पोल खुली कि उन्हें खुद इस पर सफाई देनी पड़ी और कहना पड़ा कि असल में वह कार इंदिरा गांधी के काफिले की थी जिसका चालान एक ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने किया था। इस दौरान किरण बेदी और उनके पति ब्रिज बेदी के रिश्ते भी मीडिया में आए और पहली बार उनके पति ब्रिज बेदी सार्वजनिक तौर पर सामने आए और अपने रिश्तों पर सफाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में

year ender 2015: wife who made their husbands popular

बॉलीवुड अभिनेत्री असिन को भला कौन नहीं जानता। आमिर खान की फिल्म गजनी में उनके मर्डर वाले सीन को भला कैसे भूल सकते हैं। 2015 में उन्होंने शादी करने का फैसला किया और सभी उनके होने वाले पति का नाम जानने के ‌लिए उतावले हो गए। लेकिन जब उनके मंगेतर का नाम सामने आया तो सभी चौंक गए। असल में माइक्रोमैक्स मोबाइल कंपनी के को-फाउंडर राहुल शर्मा असिन के पति बनने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक 23 जनवरी 2016 को ये दोनों परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।

विज्ञापन

मिलिए उन पतियों से, जो अपनी पत्नियों के चलते आए सुर्खियों में

year ender 2015: wife who made their husbands popular

फिलहाल डीडीसीए में हुए कथित घोटालों में फंसे वित्त मंत्री अरूण जेटली की बेटी सोनाली जेटली भी साल 2015 में शादी के बंधन में बंध गईं। मोदी सरकार में जेटली सबसे ताकतवर मंत्रियों में एक माने जाते हैं और उनकी बेटी को आर्शीवाद देने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित सभी बड़े नेता सोनाली की शादी में पहुंचे। पेशे से वकील जयेश बख्‍शी अरूण जेटली के लॉ फर्म में बिजनेस पार्टनर भी हैं। लेकिन उनकी बेटी से शादी के बाद पहली बार जयेश को सार्वजनिक तौर पर पहचान मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed